scriptविद्युत तारों पर टूटकर गिरी पेड़ी की शाखा | Branch of broken pigeon on electric wires | Patrika News

विद्युत तारों पर टूटकर गिरी पेड़ी की शाखा

locationउज्जैनPublished: Sep 21, 2018 09:06:27 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

सप्ताह में दूसरी बार हो चुकी है घटना

patrika

विद्युत तारों पर टूटकर गिरी पेड़ी की शाखा

नागदा। एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते हुए टल गया। दरअसल कार्यालय गेट के समक्ष पेड़ की शाखा टूटने से बिजली का तार टूट गया। जिससे तेज धमाके के साथ विद्युत फाल्ट हो गया। फाल्ट इतना जोरदार था, कि तार जमीन पर टूटकर बिखर गया। विड़बना यह है, पेड़ की शाखा टूटने से विद्युत तारों में फाल्ट होने की घटना सप्ताह में दूसरी बार हो चुकी है। मामले की सूचना पर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने तारों को दुरुस्त किया। परेशानी यही समाप्त नहीं हो जाती, शहर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं विद्युत तारों पर झूल रही है। लेकिन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तारों के दुरुस्तीकरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। पेड़ के गिरते ही हुआ फाल्ट बता दें, कि शहर में शुक्रवार को दिनभर में तेज आंधी का दौर जारी रहा। आंधी के कारण एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पेड़ की डाली टूटने से विद्युत तार में फाल्ट हो गया और तार जमीन पर झूलने लगी। गनीमत रही कि, घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई। बीते दिनों तहसील परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक पेड़ की बड़ी शाखा टूट कर गिरने से एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। परेशानी यह भी है, कि मानसून मेटेनेंस के दौरान कंपनी द्वारा करीब तीन पेड़ों की शाखाओं को तारों से हटाने का कार्य किया जाता है। लेकिन मेनेंटेनस कार्य होने के बाद इस प्रकार की घटना होना कंपनी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। प्रमुख चौराहों पर यही स्थिति शासकीय कार्यालय ही नहीं शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों पर पेड़ों की शाखाओं के विद्युत तारों पर झूलते पाए जाना आम बात है। रहवासियों द्वारा तारों से पेड़ों को हटाए जाने के लिए शिकायती आवेदन दिए जाते है, लेकिन कर्मचारियों शिकायतों को नजर अंदाज किया जाता है। शिकायतों को नजर अंदाज किए जाने के बाद तारों के टुटने जैसी घटनाएं होती है। इनका कहना- पेड़ की शाखा विद्युत तार पर टूटकर गिरने से फाल्ट हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों द्वारा तारों को दुरुस्त कर दिया गया। इस दौरान दुर्गापुरा क्षेत्र के कुछ स्थान पर बिजली गुल रही थी। हिमांतसिंह चौहान सहायक यंत्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो