scriptWorld Wetland Day : वनस्पतियाेें के साथ जीवोंं के फलने-फूलने के लिये अनुकूलित होती है आर्द्रभूमि , आइए वेटलैंड को सुरक्षित करेंं…. | World Wetland Day , let's secure the wetland | Patrika News

World Wetland Day : वनस्पतियाेें के साथ जीवोंं के फलने-फूलने के लिये अनुकूलित होती है आर्द्रभूमि , आइए वेटलैंड को सुरक्षित करेंं….

locationउदयपुरPublished: Feb 02, 2019 01:47:36 pm

Submitted by:

madhulika singh

विश्व वेटलैण्ड दिवस आज : वनस्पतियाँ के साथ जीवो के फलने-फूलने के लिये अनुकूलित होती है आर्द्रभूमि

migrtorary birds in jodhpur

मारवाड़ में सतरंगी पक्षियों का महाकुंभ

उमेश मेनार‍िया/मेनार. उदयपुुर जिले के बर्ड विलेज के रूप में प्रख्यात दोनो वेटलैंड हज़ारोंं परिंदो का पनाहगाह स्थल है । यहां परिन्दे ही नही दूसरे जीव जंतु भी आश्रित हैंं । वेटलैंड ग्राउंड वाटर रिचार्ज, पक्षियों के रहने के लिए, अत्यंत दुर्लभ जीव जन्तु एवं पेड़ पौधों के रहने के लिए एक बेहद महत्त्वपूर्ण संसाधन है। वर्तमान में भारत की बहुत सी आर्द्रभूमियों पर संकट के बादल मँडरा रहे हैं। आर्द्रभूमियाँ प्रदूषण के कारण संकट में हैं। तेजी से बढ़ते कंक्रीट के जंगल, उद्योग, शहरीकरण के लिये जलग्रहण क्षेत्र से छेड़खानी, हजारों टन रेत का जमाव और कृषि रसायनों के जहरीले पानी का आ मिलना आर्द्रभूमियों की बर्बादी का कारण है।
READ MORE : इस पूर्व सैनिक के शव पर तिरंगा तो नहीं था, लेकिन बेटियों के आंचल की छाया थी

उदयपुर जिला प्रशासन ने मेनार के दोनों धण्ड तालाब और ब्रह्म सागर को वेटलैंड घोषित करने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज रखी है । अब वेटलैंड घोषित होने का इंतज़ार है । ज्ञातव्य है कि 2 फरवरी, 1971 को विश्व के अंतरराष्ट्रीय महत्व के आद्रभूमि (वेटलैण्ड) के संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ (रामसर कंजर्वेशन ) पर ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर हुए थे। यह दिवस वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य वेटलैंड्स के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना एवं इस बारे में सकारात्मक और स्वीकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि रामसर सचिवालय आद्रभूमि के महत्व और मूल्यों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न जानकारियों को उपलब्ध कराता है। गौरतलब है कि वेटलैंड्स प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो