scriptvideo : शाही लवाजमे के साथ झील किनारे पहुंचे ठाकुरजी, छोगाला छैैल के लगे जयकारे… | Jaljhulani Ekadashi Procession At Udaipur | Patrika News

video : शाही लवाजमे के साथ झील किनारे पहुंचे ठाकुरजी, छोगाला छैैल के लगे जयकारे…

locationउदयपुरPublished: Sep 21, 2018 01:30:41 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

ram revadi

शाही लवाजमे के साथ झील किनारे पहुंचे ठाकुरजी

धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर. घंटा, घडि़याल, निशान, ध्वजा के साथ ही चंवर ढुलाते सेवकों के बीच ठाकुरजी की पालकी शाही अंदाज में मंदिरों से गणगौर घाट तक पहुंची। इस बीच मार्ग में जगह-जगह प्रभु का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। दोपहर बाद से ही शहर से विभिन्न समाजों के और सार्वजनिक मंदिरों से ठाकुरजी की पालकियांं निकलना शुरू हो गई। शोभायात्राओं में शामिल श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसमें छोगाला छेल की जय, लाड़ले लाल की जय, कृष्ण कन्हैयालाल की जय सहित कई जयकारे लगे।
4 बजे निकली जगदीश की रामरेवाड़ी
जगदीश मंदिर की रामरेवाड़ी शाम चार बजे मंदिर से निकली। ठाकुरजी के जयकारों के बीच भगवान को मंदिर से नीचे लाया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ पालकी को गणगौर घाट ले जाया गया। यहां पुजारियों ने स्नान कर भगवान को भी स्नान करवाया। पूजा-अर्चना के साथ भगवान को पुन: शोभायात्रा के रूप में ही मंदिर लाया गया।
हुए अखाड़ा प्रदर्शन
कई समाजों की रामरेवाडि़यों में समाज के अखाड़ों के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। इसमें तलवार, मुद्गल, लट्ठ, आग के गोले में से कूदने सहित अन्य कई करतब दिखाए गए। अखाड़ा प्रदर्शन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भाग लिया।
READ MORE : उदयपुर में आज फैशन जगत की 12 ग्लैमरस मॉडल्स रेम्प पर करेंगी कैटवॉक


श्रद्धा के साथ दिखी देशभक्ति
अस्थल मंदिर से शाम करीब पौने सात बजे रामरेवाड़ी रवाना हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, घोड़े पर सवार श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक झांकियां शामिल हुई। श्री लक्ष्मण पहलवान व्यायामशाला के पहलवानों ने तिरंगा झंडा थामें देशभक्ति गीतों पर अखाड़ा प्रदर्शन किया।
गंगोद्भव कुंड पर उमड़ी श्रद्धा
झलझूलनी एकादशी पर आयड़ स्थित गंगोद्भव कुंड पर भी बड़ी संख्या मंे रामरेवाडि़यां पहुंची। यहां विभिन्न समाजों और मंदिरों की रामरेवाडि़यों के आने का क्रम दोपहर बाद से शुरू हो गया। रामरेवाडिय़ों का महादेव धर्मोत्सव सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। सामाजिक संगठनों ने राम रेवाडिय़ों में आने वाले भक्तों को फल, सेगारी नमकीन, कांगणी के लड्डू, पानी का वितरण किया।
ram revadi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो