scriptVIDEO : पूर्व विधायक बोले धरने पर नहीं जाऊंगा, कांग्रेस अध्यक्ष बोले धरना नहीं होगा और फिर रात को फोन पर ये बोला…. | udaipur congress-rajasthan congress-pcc-news-nagar nigam electjion-udr | Patrika News

VIDEO : पूर्व विधायक बोले धरने पर नहीं जाऊंगा, कांग्रेस अध्यक्ष बोले धरना नहीं होगा और फिर रात को फोन पर ये बोला….

locationउदयपुरPublished: Sep 16, 2019 04:10:35 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

उदयपुर शहर कांग्रेस में बवाल

Congress

Congress

उदयपुर. शहर कांग्रेस कमेटी में बवाल बढ़ गया है। पूर्व विधायक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे त्रिलोक पूर्बिया ने तय किया कि वे धरने में नहीं जाएंगे क्योंकि अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने रविवार सुबह उनसे साफ कहा कि धरना डीसीसी ने तय नहीं किया है मगर रात को पूर्बिया को शर्मा ने फोन पर बताया कि धरना डीसीसी ही दे रही है और पूरी ताकत से देंगे। असल में संगठन महामंत्री की ओर से धरना कार्यक्रम जारी होने के बाद कुछ पदाधिकारियों ने विरोध किया था। कांग्रेस के इस धरने की जानकारी जब पूर्बिया को मिली तो उन्होंने शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा से चर्चा में कहा कि यह वक्त धरना देने का नहीं है। यह समय मतदाता सूची में नाम जुड़ाने का है। तब शर्मा ने पूर्बिया से कहा कि धरने को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास से बात कर तय करेंगे कि धरना है या नहीं। पत्रिका ने जब रात साढ़े आठ बजे उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि वे धरने में नहीं जाएंगे क्योंकि यह पार्टी का धरना नहीं है।
सभी को संदेश भेज दिए, धरना होगा
शहर कांगेस ने दोपहर में ही सभी को सूचना दे दी कि धरना होगा। शाम को इस संबंध में संदेश भी भेजा। बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया का कहना है कि उनको धरने की सूचना मिली है, वहीं ए ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने बताया कि डीसीसी से धरने की कोई सूचना नहीं मिली है। इधर, रात ९.१९ बजे त्रिलोक पूर्बिया ने पत्रिका को फोन कर कहा कि अध्यक्ष शर्मा का अभी फोन आया है धरना पार्टी दे रही है और धरना होगा। वैसे पूर्बिया ने इस बात का विरोध जताया था कि बिना किसी की सलाह के धरने का कार्यकम तय कर दिया जाता है और पदाधिकारियों को पता नहीं होता है तो अच्छा संदेश नहीं जाता है।
झगड़ा सोशल मीडिया पर भी
शहर कांग्रेस का झगड़ा सोशल मीडिया पर भी सामने आया। एक पदाधिकारी ने खुलकर आरोप लगाए है। संगठन महामंत्री अरुण टाक ने बताया कि सोमवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर दोपहर 3 बजे से दो दिवसीय धरने का आगाज होगा और इसकी सूचना सभी को कर दी गई है।
कुछ लोग फूंक लगा रहे : शर्मा
दोपहर में गिरिजा जी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की वार्डों की लॉटरी निकले, उससे पहले ही धरना दें। जो कुछ बातें पार्टी को लेकर की जा रही है, वे गलत है। पूरी पार्टी मेरे साथ खड़ी है। मैं सबको साथ लेकर चल रहा हूं। कुछ लोग हैं जो फूंक लगा रहे है यह ठीक नहीं है। पूरी ताकत से धरना देंगे।
– गोपाल शर्मा, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो