script

उदयपुर के इन युवाओं का जोश देखिए भगवान के लिए 40 फीट ऊपर चढ़ गए

locationउदयपुरPublished: Jan 15, 2019 02:02:08 am

Submitted by:

Sushil Kumar Singh

भगवा रैली निकाली, 40 फीट ऊपर फहराई पताका

udaipur

उदयपुर के इन युवाओं का जोश देखिए भगवान के लिए 40 फीट ऊपर चढ़ गए

उदयपुर. गोवद्र्धन विलास उपनगरीय क्षेत्र में युवा टोली ने भगवान राम के नारे लगाते हुए भगवा वाहन रैली निकाली। भगवा ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम के तहत युवाओं ने क्षेत्र स्थित ठाकुरजी के मंदिर पर मत्था टेका। साथ ही 40 फीट ऊंचाई पर ध्वज पताका फहराई।
इसके साथ ही वाहन रैली उद्घोषों के बीच डीजे साउण्ड की धुन और देशभक्ति गीतों के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंची। रैली को लेकर उत्साहित युवा टोली का असर चौराहों पर खड़े लोगों में भी देखने को मिला। धर्मप्रेमियों ने धार्मिक उद्घोषों के बीच जयकारे लगाने का मौका नहीं खोया। रैली ठाकुरजी मंदिर से प्रारंभ होकर गोवर्धनविलास मुख्य बाजार, रोडवेज डिपो, सेक्टर 11-13 लिंक रोड, सेक्टर 13-14 लिंक रोड, हवा मगरी गांव होते हुए पुन: शुरुआती स्थल पर पहुंची। वहां पुरानी भगवा पताका हटाकर नई भगवा पताका लहराई गई। बाद में प्रसादी का वितरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के धर्मजनों ने भी उपस्थिति दी और युवाओं के प्रयासों को सराहा।

ट्रेंडिंग वीडियो