scriptमिलिए राजस्थान की इस युवा महिला सरपंच से…अपने कामों से पेश की देश में मिसाल..बनाई वुमन फ्रेंडली पंचायत… | Sarpanch kavita joshi, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

मिलिए राजस्थान की इस युवा महिला सरपंच से…अपने कामों से पेश की देश में मिसाल..बनाई वुमन फ्रेंडली पंचायत…

ww.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 16, 2018 / 08:48 pm

Krishna

Sarpanch kavita joshi

मिलिए राजस्थान की इस युवा महिला सरपंच से…अपने कामों से पेश की देश में मिसाल..बनाई वुमन फ्रेंडली पंचायत…

चंदनसिंह देवड़ा/कृष्णा तंवर.उदयपुर.राजनीति मे अच्छे लोगो की दरकार हे जो कर्मठता से सेवाभाव को मन मे लकर काम करे बल्कि ऐसे लोगों की जरूरत नही है जो निज स्वार्थ को बढावा देने के लिए राजनीति मे आए। पत्रिका का चेंजमेकर अभियान भी इसी बुनियाद को लेकर चल रहा है और इससे कई लोग जुड़ रहे है। उदयपुर के शोभागपुरा पंचायत की युवा महिला सरपंच कविता जोशी भी ऐसे ही चेंजमेकर की भूमिका मे सरपंचाई कर रही है। मल्टी नेशनल कम्पनी में इंजीनियर की नौकरी छोड़कर कविता राजनीति में यही सोचकर आई कि उसे लोगो की मदद करनी है उनकी सेवा करने का काम करना है। आज इसी काम मे वह तन्मयता से जुडी हुई है। कविता जोशी यंग लिट्रेट सरपंच का नेशनल अवार्ड से सम्मानित है वहीं हालहि में इन्होने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए उडीसा में वुमन एम्पाॅवरमेंट पर हुई नेशनल वर्कशाॅप मे भाग लिया। राज्यपाल कल्याणसिंह शोभागपुरा पंचायत मे आए तो उन्होने भी महिला सरपंच कविता जोशी के कामकाज और महिलाओं के लिए किए गए कार्यो की खूब तारीफ की। इस पंचायत की सरपंच बनने के बाद कविता जोशी सबसे पहले महिलाओ को घरों से बाहर लाई। उन्हे आत्मरक्षा के घुर सिखाने के लिए कराटे क्लासेज लगवाई। इस शिविर मे गांव की बच्चियों से लेकर बहुओं तक ने आत्मरक्षा के गुरू सिखे। यही नही बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए भी कविता जोशी ने अपने खर्चे से गरीब तबके की बच्चियों के पढाई का खर्च उठा रही है। वह खुद इन बच्चों की क्लास लेती है। गांव के विकास के लिए दिन रात दौडभाग करने के साथ कुछ नया करने की मन मे ठानकर काम किया जाता है। आज शोभागपुरा पंचायत को वुमन फ्रेंडली पंचायत का दर्जा दिया गया है। इस पंचायत मे अब पुरूषों से ज्यादा महिलाएं अपना हक मांगने मेंआगे रहती है। उदयपुर जिले की तमाम पंचायतों मे शोभागपुरा पंचायत नजीर के तौर परे देखी जाने लगी है। इन सभी कामों के साथ साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए भी कई समूह तैयार करवाकर काम किया जा रहा है। पुणे मे आयोजित समारोह मे कविता जोशी को नेशनल यंग लिट्रेट सरपंच के खिताब से नवाजा गया।
READ MORE : उदयपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज, जिले के आलाअधिकारियों ने चमकाया मोहता पार्क

पंचायत में आए राज्यपाल कल्याणसिंह भी कर चुके कामों की सराहना

-बदलाव की नजीर बनी उदयपुर शोभागपुरा सरपंच कविता जोशी
-मल्टीनेशनल कम्पनी की नौकरी छोड़ बनी सरपंच
-डवलपमेंट के साथ वुमन एम्पाॅवरमेंट पर किया काम
-ग्रामीण महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सिखाए कराटे
-स्वरोजगार के लिए बनाए कई महिला समूह
-शोभागपुरा को वुमन फ्रेंडली पंचायत का मिला दर्जा
-यंग लिट्रेट सरपंच का मिला चुका है नेशनल अवार्ड
-राजस्थान का किया नेशनल वर्कशाॅप में प्रतिनिधित्व
-पंचायत को सोलर उर्जा से जोड़ने का सपना
-दूसरे सरपंचों को भी मिल रही है प्रेरणा
-सोच यह की महिला महिला का दे साथ

Home / Udaipur / मिलिए राजस्थान की इस युवा महिला सरपंच से…अपने कामों से पेश की देश में मिसाल..बनाई वुमन फ्रेंडली पंचायत…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो