script

चुनाव ड्यूटी पर भारी कार्मिकों का स्वास्थ्य, घरेलू जिम्मेदारी

locationउदयपुरPublished: Nov 18, 2018 07:55:18 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

rajasthan assembly election 2018

rajasthan assembly election 2018

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . चुनाव करीब आने के साथ ही निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया। जिले के विभिन्न बूथों पर सरकारी कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैंसल करवाने के लिए इधर से उधर दौड़ रहे हैं, वहीं इसके लिए जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। ड्यूटी कैंसल करवाने के लिए कोई बीमारी का बहाना बना रहा है तो कोई परिजनों की बीमारी का। ऐसे में निर्वाचन विभाग में व्यवस्थाएं देख रहे कर्मचारी और अधिकारी भी असमंजस्य की स्थिति में है कि कौन सही है और कौन गलत।विधानसभा चुनाव-2018 को व्यवस्थित रूप से पूरा करवाने के लिए जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए करीब 13 हजार कार्मिकों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। ड्यूटी निरस्त करवाने के लिए कार्मिक इन दिनों निर्वाचन विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। बने श्रवण कुमारचुनाव में ड्यूटी लगने के साथ ही कई कर्मचारी अपने माता-पिता के बुजुर्ग और बीमार होने की बात कहते हुए ड्यूटी निरस्त करने की गुहार लगा रहे हैं। कुछ कर्मचारी आवेदन में बच्चों, पत्नी, पति, भाई -बहन आदि की बीमारी का भी उल्लेख कर रहे हैं। अक्षम कार्मिकों की बढ़ी मुश्किल चुनाव ड्यूटी निरस्त कराने के आवेदनों में अलग-अलग रोचक बहाने बना रहे हैं जिससे अधिकारी भी ड्यूटी निरस्त करने से कतराते हैं। चुनाव ड्यूटी निरस्त करवाने वालों की लम्बी कतार के चलते वास्तव में जो ड्यूटी करने में अक्षम है, वे कर्मचारी भी इधर से उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।पति को छोड़ हमारी ड्यूटी लगा दो चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए दो कर्मचारियों की पत्नियां निर्वाचन विभाग में पहुंची और अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे भी राजकीय कर्मचारी हैं और पतियों की जगह उनकी ड्यूटी लगा दी जाए। दोनों कर्मचारियों की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई गई। उसमें सत्यता मिलने पर उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया। कर्मचारी कम किसकी ड्यूटी लगाएसरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी के चलते निर्वाचन विभाग को चुनाव ड्यूटी में दिक्कत आ रही है। अधिकतर महिला कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। ऐसे में कार्मिक प्रकोष्ठ सभी व्यवस्थाएं देखने के बाद ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी चुनाव लगा रहा है।
READ MORE : घसियार में गायों को रिझाया, श्रीनाथजी के अन्नकूट के दर्शन हुए

कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी चुनाव लगा रहा

कुल 151 आवेदन आएकार्मिक विभाग के पास अब तक कुल 151 आवेदन आए हैं। इनमें परिजनों की बीमारी को कारण बताने वाले 14, स्वयं, बेटे-बेटी, भाई-बहन आदि नजदीकी रिश्तेदारों की शादी बताने वाले 15 और स्वयं को बीमार बताने वाले 122 कार्मिकों ने ड्यूटी निरस्त करने का आवेदन किया है।सलूंबर दुखांतिका पीडि़त का भी आवेदन13 अक्टूबर को सलूम्बर के एक निजी स्कूल की ओर से पिकनिक जाने के दौरान हुए हादसे में सरोज (30) पत्नी देवेंद्र सिंह यादव और उनके पुत्र लक्ष (5) की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में देवेंद्र सिंह ने हादसे का हवाला देते हुए बताया कि वे अभी इस वज्रपात से उभर नहीं पाए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो