script

नगर निगम की ओर से रजत जयंती समारोह का हुआ आगाज

locationउदयपुरPublished: Sep 13, 2019 12:50:51 pm

Submitted by:

Pramod pramod soni

प्रस्तुतियों ने मनमोहा, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा- नगर निगम की ओर से रजत जयंती समारोह का हुआ आगाज
 

नगर निगम की ओर से रजत जयंती समारोह का हुआ आगाज

नगर निगम की ओर से रजत जयंती समारोह का हुआ आगाज

उदयपुर. राजनीतिक विरोध को दरकिनार कर (Nagar Nigam)नगर निगम ने गुरुवार को रजत जयंती समारोह का आगाज किया। पहले दिन मंच पर स्थानीय और बाहरी प्रतिभाओं की ओर से दी गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इससे पहले गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी शरण व रेलवे की यात्री सेवा समिति अध्यक्ष रमेश चन्द रत्न ने किया। इसके बाद बैंड की धुन अतिथियों की स्वागत रस्म पूरी की गई। ग्रामीण विधायक फू लसिंह मीणा, भाजपा नेता कुन्तीलाल जैन, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, निगम आयुक्त अंकित कुमार सिंह, उपायुक्त अनिल कुमार शर्मा उपस्थित थे।पहले दिन (Program)सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की 15 प्रतिभाओं ने प्रस्तुति दी। हालाकि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन दर्शकों की भीड़ कम रही। सांस्कृतिक आयोजनों का आगाज एक्सप्लोजन ग्रुप के वैभव पुरोहित के गणपति वंदना डांस से हुई। उसके बाद भूमिका श्रीमाली ने …ओ साकी साकी रे…, रिया भाट ने एक राधा एक मीरा…, मिहिरा सिंह, मन्या शर्मा, वंश सेठ ने बोले सो निहाल गाने पर नृत्य किया। संगीत में माही व हेमांश की ओर से राजस्थानी गाने की दी गई प्रस्तुतियों को भी सराहा गया। महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में 18 सितम्बर तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। लोगों के मनोरंजन के लिए दुकानें व झूले 22 सितम्बर तक रहेंगे। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।१3 किडनी दानदाता, ३० खिलाड़ी सम्मानितमेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन 13 किडनी दानदाताओं व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाडिय़ों को उपरना, मेवाड़ी पगड़ी, शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो