scriptनेता प्रतिपक्ष – मिथक तोडऩे वाले गुलाबचंद कटारिया सुखाडिय़ा के बाद से सीएम की दौड़ में थे | jaipur-Gulab-Chand-Kataria-elected-Opposition-leader-udaipur-bjp raj. | Patrika News

नेता प्रतिपक्ष – मिथक तोडऩे वाले गुलाबचंद कटारिया सुखाडिय़ा के बाद से सीएम की दौड़ में थे

locationउदयपुरPublished: Jan 13, 2019 03:17:54 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

कटारिया विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

gulab chand katariya

मिथक तोडऩे वाले गुलाबचंद कटारिया सुखाडिय़ा के बाद से सीएम की दौड़ में थे

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. मेवाड़ से आने वाले गुलाबचंद कटारिया मोहनलाल सुखाडिय़ा के बाद उदयपुर से मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में थे। वे पहले भी नेता प्रतिपक्ष रहे और लगातार उदयपुर से जीतकर जयपुर विधानसभा पहुंचे। इस बार के चुनाव में वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को हराकर जीते। कटारिया की पत्नी ने भी उनको मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था और अब कटारिया फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। आधुनिक राजस्थान के निर्माता कहे जाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोहनलाल सुखाडि़या ने उदयपुर शहर सीट पर चार बार विधायकी की कुर्सी हासिल करने का गौरव हासिल किया और उतनी ही बार वे प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। भाजपा के गुलाबचंद कटारिया ने विधायक चुने जाने के सुखाडिय़ा के इस रिकार्ड को तोड़ा हालांकि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में अभी तक कामयाब नहीं हुए हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने वाले स्व सुखाडि़या जैसे कद्दावर नेता के सामने विपक्ष एक भी चुनाव में उदयपुर शहर में जीत हासिल नहीं कर पाया। जब सुखाडिय़ा मैदान में नहीं थे तब यहां विपक्ष के रूप में जनसंघ ने 1972 में खाता खोला और उसके बाद जनसंघ से भाजपा के सफर में अब तक कमल खिलता रहा। इसके बीच कांग्रेस की डॉ गिरिजा व्यास व त्रिलोक पूर्बिया ने भाजपा की अनवरत जीत पर ब्रेक लगाया। उदयपुर से जीतने वाले विधायकों की प्रदेश की राजनीति में टॉप पोजिशन पर पहुंचे है। यहां से जीते मोहनलाल सुखाडिय़ा सर्वाधिक चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आरूढ़ रहे। जनसंघ के भानुकुमार शास्त्री जैसे दिग्गज नेता किसी जमाने में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आड़वाणी, सुंदर सिंह भंडारी, भैरोसिंह शेखावत जैसे राष्ट्रीय नेताओं के करीबी रहे और राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। वहीं गुलाबचंद कटारिया से विधायक चुनकर पार्टी में कई अहम ओहदे पर रहे, वे पार्टी अध्यक्ष के साथ ही कैबीनेट मंत्री रहे।
सबसे ज्यादा और कम वोटों का ये रहा अंतर
शहर विधानसभा में वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा के गुलाबचंद कटारिया अब तक के अंतर में सर्वाधिक 24608 मतों से चुनाव जीतते हुए कांग्रेस के दिनेश श्रीमाली को हराया।
उदयपुर से चुने अब तक विधायक

1952 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1957 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1962 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1967 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1972 भानुकुमार शास्त्री जनसंघ
1977 गुलाबचंद कटारिया जनता पार्टी
1980 गुलाबचंद कटारिया बीजेपी
1985 गिरिजा व्यास कांग्रेस
1990 शिवकिशोर सनाढ्य बीजेपी
1993 शिवकिशोर सनाढ्य बीजेपी
1998 त्रिलोक पूर्बिया कांग्रेस
2003 गुलाबचंद कटारिया बीजेपी
2008 गुलाबचंद कटारिया बीजेपी
2013 गुलाबचंद कटारिया बीजेपी
2018 गुलाबचंद कटारिया बीजेपी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो