scriptगुलाबचंद कटारिया ने शिक्षा को लेकर जो कहा है उसे सभी को जरूर पढ़ना चाहिए …. | gulabchand katariya statement on education at salumber | Patrika News

गुलाबचंद कटारिया ने शिक्षा को लेकर जो कहा है उसे सभी को जरूर पढ़ना चाहिए ….

locationउदयपुरPublished: Dec 31, 2018 05:11:28 pm

Submitted by:

surendra rao

www.patrika.com/rajasthan-news

सलूम्बर . ‘व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है, वह समाज में अपना एक अलग प्रभाव रखकर समाज को ऊंचाइयों की तरफ ले जाने का कार्य शिक्षा के द्वारा ही कर सकता है। उच्च शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति की छवि समाज में अपना अलग प्रभाव डालती है।’ उक्त विचार पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने शनिवार को लवकुश संस्थान में आयोजित डॉ. व्यास को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सदैव आगे बढकऱ संस्थान में आने वाले भारत के भविष्य को नई ऊर्जा का संचार कर विधार्थियों का निर्माण करे।
READ MORE : भाजपा ने मेवाड़-वागड़ से किया सौतेला व्यवहार, क्षेत्र का विकास नहीं हो सका – राज्यमंत्री

बाद में विधायक अमृतलाल मीणा सहित संस्थान के विभागाध्यक्ष रणधीर सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा, पूर्व चेयरमैन भगवतीलाल सेवक, नंदलाल सुथार, कमला गांधी, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी, वेणीराम सुथार, पार्षद संजय चाष्टा, अंसार अहमद, प्रकाश पंचाल, विहिप विभाग मंत्री राकेश प्रजापत, जिलाध्यक्ष पूर्णेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो