scriptराजस्‍थान गौरव यात्रा में गृहमंत्री कटार‍ि‍या नजर आए खफा-खफा, 4 मिनट ही बोले, चेहरे पर दिखी शिकन.. | Gulabchand Kataria Gets Upset, Rajasthan Gaurav Yatra, Udaipur | Patrika News

राजस्‍थान गौरव यात्रा में गृहमंत्री कटार‍ि‍या नजर आए खफा-खफा, 4 मिनट ही बोले, चेहरे पर दिखी शिकन..

locationउदयपुरPublished: Aug 04, 2018 11:00:23 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

gulabchand kataria

Home Minister Gulabchand Kataria in bhilwara

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को भले ही राजस्थान गौरव यात्रा का संयोजक बनाया लेकिन राजसमंद की सभा में कटारिया के चेहरे पर शिकन थी। ऐसा लग रहा कि वे नाराज थे, कटारिया आगे वसुंधरा के साथ भी अलग-अलग थे, वे राजसमंद से नाथद्वारा तक रथ में भी नहीं थे और उससे पहले नाथद्वारा पहुंच गए। शाम को राजे जब नाथद्वारा पहुंची तब भी कटारिया नहीं थे, और वे एकलिंग जी भी नहीं गए, कटारिया शाम को नाथद्वारा के न्यू कॉटेज में आराम कर रहे थे। कारण बताते है कि उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी व कटारिया के बीच अंदर ही अंदर लड़ाई सामने आ रही है।
सभा में जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम वसुंधरा राजे सभा स्थल पर पहुंचे तब कटारिया को बोलने के लिए कहा तो वे बोले में सक्षिप्त में अपनी बात रखुगा। कटारिया ने अपनी बात में कांग्रेस को कोसा और वे मात्र 4 मिनट ही बोले। हम आपको बता दे जब उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खेलगांव में सभा हुई तब कटारिया ने स्वागत करते हुए लम्बा भाषण दिया था। भाजपा के अंदर भी एक चर्चा थी कि इस सभा में कटारिया कम क्यों बोले और वे शांत कैसे थे। सभा स्थल पर जब शाह, राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सैनी और किरण रथ में सवार हुए तब भी कटारिया रथ में नहीं थे, रथ के अंदर किरण थी, रथ के ऊपर से शाह, राजे व सैनी ने जनता का अभिवादन किया था, कटारिया यात्रा संयोजक है लेकिन वे रथ में नहीं चढ़े।
READ MORE : राजस्‍थान गौरव यात्रा में याेंं द‍िखा जनता का अपार उत्‍साह, शाह ने रथ्‍ा को द‍िखाई हरी झंडी, देखें तस्‍वीरें


संयोजक कटारिया साथ ही नहीं थे
यात्रा के संयोजक कटारिया राजसमंद सभा स्थल से मुख्यमंत्री के साथ द्धारिकाधीश मंदिर दर्शन करने भी साथ नहीं गए थे। यहीं नहीं कटारिया नाथद्वारा में न्यू कॉटेज में आराम करने चले गए थे। वसुंधरा का रथ जब नाथद्वारा पहुंचा तब भी कटारिया साथ नहीं थे, यहीं नहीं कटारिया के अपने शहर उदयपुर के नजदीक मुख्यमंत्री एकलिंगजी दर्शन करने गई लेकिन कटारिया वहां भी साथ नहीं गए। साफ तौर यह सामने आया कि कटारिया नाराज हो गए है लेकिन इसको लेकर भाजपा और कटारिया के नजदीकी बोलने को तैयार नहीं है।

कटारिया राजसमंद-चारभुजा से कटे हुए भी थे
बताते है कि यात्रा शुरू करने वाले स्थान चारभुजानाथ व राजसमंद सभा स्थल पर भी तैयारियों को लेकर कटारिया ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। कुछ दिन पहले और शुक्रवार को वे यहां आए थे। भाजपा के अंदर ही चर्चा है कि सभा राजसमंद मुख्यालय पर हो रही है और वे किरण माहेश्वरी के दूरियां होने से वे रूचि नहीं ले रहे है, यहीं नहीं किरण गुट के लोगों में तो चर्चा है कि किरण की मेहनत से भीड़ जुटी और किरण को मंच पर पूरा सम्मान और मौका दिया इसलिए कटारिया का मन नहीं लग रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो