scriptकटारिया बोले, चुनाव कैसे जीता… मैं जानता हूं, जनता के पास जाओ … | gulab chand kataria statement on election | Patrika News

कटारिया बोले, चुनाव कैसे जीता… मैं जानता हूं, जनता के पास जाओ …

locationउदयपुरPublished: Feb 16, 2019 12:30:42 pm

– उप महापौर पर भी नाराज हुए कटारिया

उदयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर शहर विधानसभा से इस बार चुनाव कैसे जीता हूं, मैं जानता हूं। पार्षदों से कहा कि अब भी समय है, तुम जनता के पास जाओ, जनता दो बात कहेगी तो सुन लेना। मैंने भी विधानसभा चुनाव में सुनी है। लोकसभा चुनाव सिर पर है, दौड़ शुरू कर दो। कटारिया शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में नगर निगम बोर्ड बैठक से पहले प्री बोर्ड बैठक में पार्षदों को कड़वी खुराक दे रहे थे। कटारिया ने कहा कि नगर निगम की वजह से मुझे बड़ी परेशानी हुई है, अब समय आ गया है, जनता के बीच रहो। कटारिया ने भाजपा शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली से कहा कि एक समिति बनाओ जिसमें पार्षदों की समस्याओं को दिखाओ और उनका समाधान मिल बैठकर करो। कुछ पार्षदों ने कहा कि सभी पार्षदों का दोष नहीं है, निगम में अफसर हावी हो गए है, भ्रष्टाचार चरम पर है।
READ MORE : भाजपा पार्षद बोले, उदयपुर में ठेले लगाने के नाम पर जेबें भर रहे हैं अधिकारी – कार्मिक …

उप महापौर पर भी नाराज हुए कटारिया
बैठक का समय सुबह 10 बजे था। उप महापौर आए तब कटारिया ने कहा कि 11 बज गए, उप महापौर बोले कि घरेलू कार्य था। बाद में कटारिया बोले कि बोर्ड से जुड़ी कोई बात है तो पार्टी मंच पर रखें। सार्वजनिक क्यों कर रहे है, कटारिया बहुत नाराज हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो