scriptकटारिया बोले – अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा | arun-jaitley-former-finance-minister-bjp-udaipur-gulab chand kataria | Patrika News
उदयपुर

कटारिया बोले – अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
अरुण जेटली arun jaitley
गुलाबचन्द कटारिया gulab chand kataria

उदयपुरAug 25, 2019 / 11:25 pm

Mukesh Hingar

कटारिया बोले - अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा

कटारिया बोले – अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. अपनी 21 साल की छात्र राजनीति से अपनी राजनीति सफर को शुरू करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली (arun jaitley) ने अपने जीवन में सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नही किया और अपनी निष्ठा, ईमानदारी के साथ 45 साल तक देश की सेवा की। उन्होंने अपने जीवन में कभी सोचा भी नही था कि भाजपा का राज आएगा। यह बात रविवार को भाजपा की ओर से उदयपुर में पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर जेटली के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया (gulab chand kataria) ने कही। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष की आयु में जेटली दिल्ली विवि के अध्यक्ष बने और 77 में आपातकाल के दौरान वे 19 माह तक जेल में रहे लेकिन उन्होने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। कटारिया ने कहा कि भाजपा पर जब भी कोई संकट आता तो उस समय संकट मोचक के रूप में जेटली को याद किया जाता था।
कटारिया बोले - अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा
जेटली ने बोला, सिफारिश लेकर मत आना
कटारिया ने कहा कि वे एक बार जेटली के विभाग में कार्यरत किसी कार्यकर्ता के स्थानांतरण की सिफारिश के लिए गए तो उन्होने दो टुक मना कर दिया और कहा कि आप आज के बाद इस तरह के काम मेरे पास मत ले कर आना। कटारिया ने कहा कि जेटली अपने कार्य में किसी भी प्रकार की दखल पसंद नही करते थे। सभा को ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, किरण जैन, प्रेमसिंह शक्तावत ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, दीपक बोल्या, देवनारायण धाबाई, अमृत मेनारिया, पूर्व उप महापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण तातेड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।
कटारिया बोले - अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा

Home / Udaipur / कटारिया बोले – अरुण जेटली ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का राज आएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो