scriptनूतन की पोती के बाद अब सलमान इस हॉट मॉडल को कराने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री, इस तरह कर रहे हैं उसे तैयार | Salman Khan Lopamudra Raut latest news | Patrika News
TV न्यूज

नूतन की पोती के बाद अब सलमान इस हॉट मॉडल को कराने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री, इस तरह कर रहे हैं उसे तैयार

Salman Khan ने अबतक कई लोगों को बॉलीवुड में एंट्री कराई है।

मुंबईJun 24, 2019 / 11:55 am

Preeti Khushwaha

salman khan

salman khan

बॉलीवुड के दमदार एक्टर Salman Khan को डंडस्ट्री का गॉडफादर भी कहा जाता है। उन्होंने अबतक कई एक्टर और एक्ट्रेसेस की एंट्री बॉलवुड में कराई है। इस वहीं अब इस लिस्ट में एक नाम शामिल होने जा रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान के शो ‘बिग बॉस 10’ की हॉट एंड बयूटीफुल कंटेस्टेंट Lopamudra Raut हैं।

salman khan lopamudra raut

सूत्रों की मानें तो मॉडल और ब्यूटी क्वीन लोपामुद्रा राउत को सलमान खान पिछले काफी समय अपने फ्रेंड सर्कल में शामिल करने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 3-4 महीनों से सलमान खान, लोपा को प्रोफेशनल लाइफ को लेकर गाइड कर रहे हैं। लोपामुद्रा और सलमान की दोस्ती की भी काफी चर्चा हो रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो सलमान का परिवार लोपामुद्रा को काफी पसंद भी करता है। वहीं लोपामुद्रा पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं।

lopamudra raut

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों लोपामुद्रा राउत सलमान खान के फार्महाउस में भी नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने अपने पर्सनल फोटोग्राफर को फार्महाउस में लोपा का फोटोशूट करने को कहा था। इन सब को देखते हुए तो यही लग रहा है कि सलमान लोपा को बॉलीवुड में आने के लिए तैयार कर रहे हैं।

Home / Entertainment / TV News / नूतन की पोती के बाद अब सलमान इस हॉट मॉडल को कराने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री, इस तरह कर रहे हैं उसे तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो