scriptप्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आई बेबी बंप की तस्वीर, कपल ने बताई इसकी सच्चाई | Divyanka Tripathi Flaunts Baby Bump Photos Viral | Patrika News

प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आई बेबी बंप की तस्वीर, कपल ने बताई इसकी सच्चाई

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2019 01:18:28 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हाल ही में यह अभिनेत्री अपने पति विवेक दहिया के साथ टेली अवॉर्ड 2019 में पहुंची। इस दौरान दिव्यांका और विवेक से….

Yeh Hai Mohabbatein

Yeh Hai Mohabbatein

मशहूर टीवी सीरियल ‘Yeh Hai Mohabbatein’ की एक्ट्रेस Divyanka Tripathi इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में दिव्यांका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उनका बेबी बंप काफी बड़ा नजर आ रहा है। वायरल हो रही इस तस्वीर में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ खड़ी नजर आ रही है।

 

Yeh Hai Mohabbatein

हाल ही में यह अभिनेत्री अपने पति विवेक दहिया के साथ टेली अवॉर्ड 2019 में पहुंची। इस दौरान दिव्यांका और विवेक से वायरल तस्वीर के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके पीछे कहानी का खुलासा किया। विवेक ने कहा कि ये खबरें बाहर कैसे आ जाती है। वहीं दिव्यांका बोलीं- ‘हम एक वॉइस शो के सेट पर खड़े थे इस फोटो को बेहतरीन ढंग से एडिट किया गया है।’

Yeh Hai Mohabbatein

तंज कसते हुए दिव्यांका ने कहा कि ये एडिटिंग नहीं है। यह सच है। हमने इसे हटा दिया है और अभी साइड में रख दिया है। जब भी हमें ऐसी अफवाह वाली न्यूज की जरुरत होती है तो हमलोग पेट पर तकिया लगा कर फुला लेते हैं और तस्वीरें खिंचवा लेते हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उनके पेट का हिस्सा थोड़ा ऐसा दिख रहा था मानो वो गर्भवती हैं। दिव्यांका और विवेक तक बात पहले ही पहुंच गई थी लेकिन उन्होंने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो