script

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को साथ हुई ये बीमारी, हॉस्पिटल में दोनों हुए एडमिट

locationमुंबईPublished: Sep 24, 2018 12:32:37 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

दोनों को रविवार(23 सितंबर) को वह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

comedian bharti singh and harsh limbachiyaa

comedian bharti singh and harsh limbachiyaa

टीवी की मशहूर कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। सुनने में आ रहा है कि भारती और उनके पति हर्ष बीमार पड़ गए हैं। दोनों ही एक साथ डेंगू जैसी खतरानक बीमारी का शिकार हो गए हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

comedian <a  href=
Bharti Singh and harsh limbachiyaa” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/24/bahrti2_3459589-m.jpg”>

बता दें कि भारती और हर्ष दोनों ही डेंगू की मार को झेल रहे हैं। दोनों कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। सूत्रों की मानें तो दोनों को रविवार(23 सितंबर) को वह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्पॉट बॉय में छपी खबर की मानें तो डॉक्टरों ने भारती और हर्ष को ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक भारती और हर्ष की हालत में कोई सुधार नहीं आता तब तक दोनों को अस्पताल में ही रहना होगा।

comedian bharti singh and harsh limbachiyaa

भारती के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनने में आ रहा था कि वह ‘बिग बॉस’ में पति हर्ष संग एंट्री लेने वाली थीं। इस खबर को लेकर भारती काफी चर्चा में रहीं। लेकिन शो शुरू होने के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया कि सच क्या है। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो खबर है कि वह जल्द अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम ‘भारती का शो – आना ही पड़ेगा’ बताया जा रहा है। खबर है कि रिद्धिमा पंडित, अविका गौर, पुनीत जे पाठक, करन वाही जैसे टीवी सेलेब्स ने शो के लिए शूटिंग भी की है। इसके साथ ही वह रित्विक धंजानी के साथ ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो