script

‘बिग बॉस 12’ का जारी हुआ टीजर वीडियो, नए लुक के साथ डांस करते दिखे सलमान

Published: Sep 15, 2018 05:04:21 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

इस वीडियो में सलमान के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही शो के फैन्स को घर के भीतर का साफ नजारा भी देखने को मिल गया।

salman khan

salman khan

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 12 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। मेकर्स ने शो के टीजर वीडियो जारी करना शुरू कर दिए हैं। इसे ‘बिग बॉस’ शो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान डांस करते नजरे आ रहे हैं। वहीं उनका लुक भी काफी अलग दिखाई दे रहा है जो काफी दिलचस्प है।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan?ref_src=twsrc%5Etfw

अपनी ही फिल्म के गाने पर कर रहे हैं डांस:
सलमान जारी किए गए टीजर वीडियो में अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ एयरहोस्टेज की ड्रेस पहने बैकग्राउंड डांसर ताल में ताल मिलाते दिख रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक काफी डिफ्रेंट है। वह फ्रेंच कट लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके लुक को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इस बार पूरे सीजन फ्रेंच कट लुक में नजर आने वाले हैं।

salman khan

सलमान ने वीडियो में कही ये बात:
इस वीडियो में सलमान के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही शो के फैन्स को घर के भीतर का साफ नजारा भी देखने को मिल गया। इससे पहले कुछ ट्विटर हैंडल्स द्वारा घर के भीतर की तस्वीरें अपलोड की गई थी। इस वीडियो में सलमान ने अपने दबंग अंदाज में कहा, ‘मेरे जीवन का सबसे लंबा रिलेशनशिप बिग बॉस के साथ है।’ वहीं लॉन्चिंग इवेंट में सलमान के साथ कलर्स के CEO अभिषेक मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो