घायल धारदडी गांव में आयोजित भोज में खाना खाकर कार से लौट रहे थे। इस दौरान घुमाव पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उल्लेखनिय है कि इस जगह पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है।
कार की टक्कर सें बाइक सवार घायल
लाम्बाहरिसिंह. जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर कुहाड़ा मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक बनवारी लाल ने बताया कि घायल लाम्बाखुर्द निवासी गोकुल बैरवा है। साथ ही बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।
सोने की ठगी के आरोपितों को लिया रिमाण्ड पर
बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के पोल्याड़ा स्थित कंजर बस्ती में सस्ता सोना देने के नाम पर की गई ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। इसी मामले में दो आरोपित रिमाण्ड पर चल रहे हैं।
थानाप्रभारी घीसालाल राव ने बताया कि आरोपित चांदली थाना देवली निवासी कमल कंजर व पण्डेर जिला भीलवाड़ा हाल पोल्याड़ा निवासी बबलू कंजर है। आरोपितों ने गत 21 जनवरी को सीवन जिला कैथल हरियाणा निवासी सुमेश महाजन से सोना देने के बहाने 3 लाख रुपए की ठगी की थी।
विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
बंथली. घाड़ थाना क्षेत्र के स्यावत गांव स्थित खेत पर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि आरोपित स्यावता निवासी भूरा पुत्र केसरा मीणा है। आरोपित ने गत 30 जनवरी को विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।