scriptस्नेह मिलन समारोह से बढ़ती है एकता | Unity increases with love | Patrika News

स्नेह मिलन समारोह से बढ़ती है एकता

locationटोंकPublished: Nov 01, 2017 03:10:03 pm

Submitted by:

pawan sharma

देव उठनी एकादशी पर काव्यांजलि ग्रुप की ओर से छोटी दीपावली स्नेह मिलन समारोह हुआ
 

दीपावली स्नेह मिलन

मालपुरा में दीपावली स्नेह मिलन में शामिल काव्यांजलि ग्रुप की महिलाएं।

मालपुरा. देव उठनी एकादशी पर मित्तल भवन में काव्यांजलि ग्रुप की ओर से छोटी दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुंजन मित्तल ने कहा कि स्नेह मिलन समारोह से सभी महिलाओं को परस्पर एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है।
ऐसे आयोजनों से एकता बढ़ती है। चावल से स्वास्तिक सजाओ प्रतियोगिता, पेपर गेम, जैन हाउजी आदि प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में पिंकी जैन, कुसुम जैन, पुष्पा सेठी, नीतू जैन, ममता जैन, रेखा जैन, नमीता, डिम्पल, रिंकू जैन, कल्पना, अनिता, सुनिता मौजूद थी। सभी ने एक-दूसरे को छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी।
निवाई. देवउठनी एकादशी पर देवों के उठने के साथ ही मंगल कार्य शुरू हो गए। अबूझ सावा होने के कारण शादियों की भरमार रही। शादी समारोह में शामिल होने आए हुए मेहमानों के चलते चहल-पहल रही।
उनियारा . क्षेत्र में मंगलवार को देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओ ने देवी-देवताओ की पूजा की। कार्तिक मास चलने से कई महिलाओं ने माण्डकला, कमलेश्वर महादेव, गलवा बांध पर जाकर स्नान किया।
सिरस .क्षेत्र में मंगलवार को देवउठनी एकादशी छोटी दीपावली के रूप में मनाई गई। श्रीकेशवराय, बहड़ में श्रीकल्याण, पराना में चारभुजा नाथ, बस्सी में श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिरों में कीर्तन आदि हुए।

माण्डकला में पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ शुरू
नगरफोर्ट. क्षेत्र के माण्डकला में मंगलवार से पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। अखिल भारतीय चौपदार समाज के प्रवक्ता रूपेश खण्डेलवाल ने बताया कि इस महोत्सव में प्रदेशभर से समाज के लोग आए हैं। सुबह नगर परिक्रमा व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव 4 नवम्बर तक चलेगा।
दीपदान किया
देवउठनी एकादशी पर मंगलवार को घरों व मन्दिरों में दीपक जलाए गए। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद ‘उठो देव-बेठो’ देव कहकर देव को जगाया गया। कार्तिक माह के चलते महिलाओं व युवतियों ने नदी व सरोवरों पर पहुंच दीपदान किया। धार्मिक स्थानों पर भजनों की रसधार बही। मंगलवार अलसुबह महिलाओं व युवतियां बनास नदी व सरोवरों पर पहुंच गई। स्नान के बाद कथा सुनी। मछलियों को आटा डाला।

ट्रेंडिंग वीडियो