scriptvideo: टोंक भाजपा में टिकट से वंचित एक दर्जन से अधिक असंतुष्ट दावेदार हुए एकजुट, बैठक कर जिलाध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे देंने पर हुआ निर्णय | Tonk unanimously elected uncontested ticket in BJP | Patrika News

video: टोंक भाजपा में टिकट से वंचित एक दर्जन से अधिक असंतुष्ट दावेदार हुए एकजुट, बैठक कर जिलाध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे देंने पर हुआ निर्णय

locationटोंकPublished: Nov 14, 2018 10:17:26 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

tonk-unanimously-elected-uncontested-ticket-in-bjp

video: टोंक भाजपा में टिकट से वंचित एक दर्जन से अधिक असंतुष्ट दावेदार हुए एकजुट, बैठक कर जिलाध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे देंने पर हुआ निर्णय

टोंक. भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजीत मेहता को बनाया है। जबकि भाजपा जिला कार्यकारिणी इससे नाराजगी जता रही है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी सोमवार को भी प्रदेश मुख्यालय गए और टिकट बदलने की मांग की थी।

ऐसा नहीं होने पर कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें निर्णय किया गया कि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बुधवार को जयपुर प्रदेश मुख्यालाय जाएंगे और प्रदेशाध्यक्ष समेत चुनाव कमेटी से टोंक विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी किए गए टिकट को बदलने की मांग करेंगे।
ऐसा नहीं होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया जाएगा। इसके आगे की योजना का निर्णय गुरुवार को तय किया जाएगा। बैठक में तय किया जाएगा कि टिकट नहीं बदलने के बाद जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं।
बैठक में पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला महामंत्री हेमंत लाम्बा, पंडित महावीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, जिला मंत्री राजेश शर्मा, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष विकार खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया दुर्गेश गुप्ता शामिल थे।
कार्यकर्ता जैसा चाहेंगे
मैं बैठक में चुनाव लडऩे के हिसाब से नहीं आया था। कार्यकर्ताओं का अपमान मेरा अपमान है। कार्यकर्ता चाहेंगे तो चुनाव लडऩे पर विचार करूंंगा। महावीर प्रसाद जैन, पूर्व मुख्य सचेतक

सामूहिक रूप से देंगे इस्तीफा
गत पांच सालों में कार्यकर्ताओं ने अपमान सहा है। इससे हम सब नाराज है। हमने टोंक विधानसभा क्षेत्र की सीट के लिए टिकट बदलने को कहा था, लेकिन प्रदेश व केन्द्र ने ऐसा नहीं किया। अब फिर से प्रदेश व केन्द्र पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और टिकट बदलने के लिए कहेंगे। ऐसा नहीं होता है कि सामूहिक रूप से जिला कार्यकारिणी
इस्तीफा देगी।
गणेश माहुर, जिलाध्यक्ष भाजपा, टोंक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो