scriptवार-यूनुस ने कहा था: यह मुकाबला है सेवक और स्वामी का, पलटवार – पायलट: हमने खाई लाठियां हम हैं सेवक, सत्ता में रहने वाले हैं स्वामी | Tonk assembly election Sachin Pilot and Younus Khan | Patrika News

वार-यूनुस ने कहा था: यह मुकाबला है सेवक और स्वामी का, पलटवार – पायलट: हमने खाई लाठियां हम हैं सेवक, सत्ता में रहने वाले हैं स्वामी

locationटोंकPublished: Nov 21, 2018 07:54:04 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

tonk-assembly-election-sachin-pilot-and-younus-khan

वार-यूनुस ने कहा था: यह मुकाबला है सेवक और स्वामी का, पलटवार – पायलट: हमने खाई लाठियां हम हैं सेवक, सत्ता में रहने वाले हैं स्वामी

विजय जैन

टोंक. सरकार लाभार्थी सम्मेलन कर रही है, जबकि असली लाभार्थी तो विजय माल्या व नीरव मोदी हैं। टोंक में नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पत्रिका से विशेष बातचीत में यह कहा। पेश है पायलट से हुई विशेष बातचीत के अंश…
टोंक को अपना विधानसभा क्षेत्र चुनने की खास वजह?
यह निर्णय पार्टी का है। टोंक से मेरा पहले से लगाव रहा है। जिला विकास में पिछड़ा हुआ है। विकास की काफी गुंजाइश है।


स्वामी और सेवक का चुनाव के बयान पर आपकी प्रतिक्रिया?
वो पांच साल सत्ता में रहे हंै। कांग्रेस विपक्ष में रही हंै। हम लोगों ने सडक़ से संसद तक मुद्दों का उठाया हैं। कई बार लाठियां भी खाई है। ऐसे में सेवक हम हैं। सत्ता में रहने वाले स्वामी हैं।

कांग्रेस को कितनी सफलता मिलेगी?
फिलहाल ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं। यह बात जरूर कहुंगा, ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। अब तक मिले बहुमत से अधिक मिलेगा।


क्षेत्र की जनता आपको भावी मुख्यमंत्री मान रही है?
जनता का समर्थन मिल रहा है। विधायक बनने के बाद सब मिल कर मुख्यमंत्री तय करेंगे।

क्षेत्र में मुख्य रूप से क्या समस्याएं नजर आई?
पेयजल की भयंकर समस्या है। बिजली मांग के अनुरूप नहीं मिल रही है। सडक़ों पर गड्ढों की भरमार है। ऐसा लगता है जैसे पांच साल में कुछ कार्य नहीं हुए है।

पर भाजपा तो टोंक के विकास के दावे कर रही है?
टोंक में चेयरमैन, विधायक, जिला प्रमुख, सांसद सभी भाजपा से है। इसके बावजूद विकास यहां कोसों दूर है। राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बनेगी। सच्चाई की जीत होगी और घमण्ड की हार होगी।

टोंक में रेल टोंक का सपना है आप क्या कहते हैं?
रेल प्रोजेक्ट शुरू होने के दौरान मैं स्वयं अजमेर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री था। मैं भी चाहता था कि अजमेर से सवाईमाधोपुर की सीधी कनेक्टिविटी हो जाए, लेकिन प्रोजेक्ट पर कांग्रेस का ठप्पा लगा होने से भाजपा सरकार ने इसकी सुध नहीं ली।

विकास की क्या योजना है?
आने वाला समय कांग्रेस का है। काले बादल छटेंगे और रोशनी आएगी। टोंक में सरकार बनने के बाद विकास के वह सभी कार्य होंगे, जो 70 वर्षों में नहीं हुए।

गुर्जर आरक्षण एक्ट के बारे में कांग्रेस की क्या राय है?
एसबीसी एक्ट लागू हो जाता, अगर सरकार इसको लटकाना नहीं चाहती तो। सरकार आने पर इस पर कार्य किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो