script

निखरने लगा है मालपुरा के बम्ब तालाब का सौन्दर्य, अमृतं जलम् अभियान में जुट रहे लोग

locationटोंकPublished: Jun 15, 2019 03:52:19 pm

Submitted by:

pawan sharma

अमृतं जलम् अभियान के तहत बम्ब तालाब में सफाई का कार्य चल रहा है
 

the-idol-of-malpura-s-bomb-pond

निखरने लगा है मालपुरा के बम्ब तालाब का सौन्दर्य, अमृतं जलम् अभियान में जुट रहे लोग

मालपुरा. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत तीसरे दिन शुक्रवार को भी श्रमदान किया गया। आरएसी के जवानों ने इस पुनित कार्य में श्रमदान कर अपना योगदान दिया। बम्ब तालाब में चल रहे श्रमदान व सफाई से धीरे-धीरे तालाब का सौन्दर्य निखरने लगा है।

राजस्थान पत्रिका व भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे अमृतं जलम् अभियान के तहत बम्ब तालाब में सफाई का कार्य चल रहा है, जिसमें नगरपालिका की ओर से भी अपना पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।
अभियान की सराहना करते हुए पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने कहा कि अभियान से बम्ब तालाब के चारों तरफ सौन्दर्य नजर आने लगा है। बरसात के मौसम से पूर्व सफाई होने से बरसात के समय तालाब में स्वच्छ पानी की आवक होगी जो लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।
तीसरे दिन भी भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार जैन, शशीकान्त पाठक, डॉ. राजकुमार गुप्ता, संयोजक रघुवीर सिंह आखतड़ी, अरविन्द टेलर, विपिन शर्मा, अम्बिका विजय, जयनारायण जाट, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, रामलाल फौजी, कवि कौशल कौशलेन्द्र, लादू लाल जैन, विनोद टेमाणी, श्रेयांस जैन सहित कई लोगों ने बम्ब तालाब की सफाई के कार्य में अपना योगदान देते हुए तालाब का स्वरूप ही बदल डाला।
वही आरएसी के जवानों ने भी अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए श्रमदान किया। तीन चले अभियान में बम्ब तालाब में सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर से छत्रेश्वर महादेव मन्दिर तक पूर्ण रूप से सफाई होने से तालाब निखरने लगा है।

ट्रेंडिंग वीडियो