script

राजसथान के सहायक सैन्य अधिकारी की बैंगलुरु में हुई मौत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

locationटोंकPublished: Sep 12, 2018 06:35:58 pm

शव के पैतृक गांव मोर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।गमगीन माहौल के बीच अन्य लोग अपने आंसू तक रोक नहीं पा रहे थे।

rajasthan-s-tonk-military-officer-dies-in-bangalore

टोडारायसिंह के मोर में मृतक सैन्य अधिकारी के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग।

टोडारायसिंह. सेना में बैंगलुरु में तैनात जूनियर कमिश्नर ऑफिसर, मोर निवासी शिवरतन नामा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नामा को ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी तथा सैन्य सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। मोर निवासी शिवरतन नामा (51) बैंगलुरु में सेना में सूबेदार क्लर्क (एसडी) पद पर कार्यरत थे।
रविवार सुबह नामा की हृद्य गति रुकने से मौत हो गई। अन्य सैन्य साथियों के अनुसार वे रोजाना की भांति रविवार को मॉर्निंग वॉक के बाद सुबह 6 बजे सैन्य आवास में लौटे थे। जहां हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वे सीने में दर्द होने से स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे।
सैन्य व मेडिकल कार्रवाई के बाद उनके शव को हवाई मार्ग से सोमवार देर रात जयपुर लाया गया। इधर, मंगलवार सुबह नामा का शव, उनके पैतृक गांव मोर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।गमगीन माहौल के बीच अन्य लोग अपने आंसू तक रोक नहीं पा रहे थे।
ग्रामीणों ने नम आंखों के बीच मृतक सैन्य अधिकारी को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्मशान घाट पर पहुंचने पर साथ में आए अन्य साथी नायकत्रिलोक सिंह, जयपुर से आए नायब सूबेदार ईश्वरदास व आरएफएम मोहित, दीपराज व राकेश कुमार ने मृतक जेसीओ (नामा) को अंतिम सैल्यूट देकर सम्मान दिया तथा अंतिम संस्कार करवाया। मृतक के पुत्र गोविंद नाम ने मुखाग्नि दी। नायब तिलोक सिंह ने बताया मृतक नामा आगामी 30 जून 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

टोडारायसिंह. मोर में सुबह स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक मनचले की धुनाई कर डाली। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मेहरू व बनकाखेड़ा से मोर विद्यालय में पढऩे आने वाली छात्राओं के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ करते थे।
इसकी शिकायत मिलने पर बनकाखेड़ा व मोर गांव के लोग मुख्य बस स्टैण्ड पहुंच गए। जहां छेड़छाड़ के आरोपी मनचले की धुनाई कर डाली। इधर, सूचना पर मौके पर मय जाप्ते के पहुंचे हैड कास्टेबल रामप्रसाद ने नटो की ढाणी निवासी राज नामक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो