scriptभगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर निकाली प्रभात फैरियों का घण्टाघर पर हुआ संगम | Prabhat Ferries extracted in Tonk on Mahavir Jayanti | Patrika News

भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर निकाली प्रभात फैरियों का घण्टाघर पर हुआ संगम

locationटोंकPublished: Apr 18, 2019 09:54:24 am

Submitted by:

pawan sharma

प्रभातफेरी अहिंसा सर्कल पहुंची। जहां अहिंसा कीर्ति स्तम्भ पर माल्यार्पण एवं चित्र प्रज्जवलित किया गया।
 

prabhat-ferries-extracted-in-tonk-on-mahavir-jayanti

भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर निकाली प्रभात फैरियों का घण्टाघर पर हुआ संगम

टोंक. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बुधवार को जिलेभर में कईधार्मिक कार्यकर्मों के साथ मनाया गया। शहर समेत जिले के गांव व कस्बे ्रप्रभात फैरियों में णमोहरिअंताणम के मंत्र से गूंज गए।
जगह-जगह स्वागत किया गया। टोंक में समाज अध्यक्ष धर्मचन्द आंडरा एवं प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि भगवान महावीर जन्मोत्सव के पर दिगम्बर जैन अमीरगंज में सुबह अभिषेक एवं वृत्त शांतिधारा की गई।

इसके बाद महावीर स्वामी की पूजा अर्चना कर श्रावकों ने अघ्र्य समर्पित किए। जैन नसियंा से प्रभात फैरी जुलूस के रूप से निकाली गई।
इसमें मुख्य आकर्षण घोड़े पर सवार बालक, बैण्ड बाजों की ध्वनि, युवा शक्ति नृत्य, झांकी अशोक चक्र, ढोल नगाड़े, धर्मसागर पाठशाला के बच्चे भगवान महावीर स्वामी की झांकी एवं लोगों का समूह के साथ महावीर स्वामी के सिद्धान्तों का गुंजायमान हुआ।
प्रभात फेरी बड़ा कुआं, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। इसी प्रकार पुरानी टोंक के विभिन्न मार्गों तथा हाउसिंग बोर्ड से प्रभात फैरियां घंटाघर पहुंची। जहां उनका संगम हुआ।

यहां कई सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रभातफेरी अहिंसा सर्कल पहुंची। जहां अहिंसा कीर्ति स्तम्भ पर माल्यार्पण एवं चित्र प्रज्जवलित किया गया।
भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक किया गया। पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन के बारे में बताया। शाम को 108 दीपकों से भगवान महावीर स्वामी की मंगला आरती की गई।
इस मौके पर मंत्री पारस चन्द, विकास अत्तार, अंकुर पाटनी, महेश बिलासपुरिया, रमेश काला, विनायक जैन, ओमप्रकाश, बाबू लाल जैन आदि मौजूद थे।


इधर, भगवान महावीर की सुरेन्द्र कुमार पाटनी एडवोकेट ने चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वल डॉ. शिखर चन्द जैन व भगवान की माला रेखा व शुकुन्तला कोठारी ने की। जैन सोशियल गु्रप की ओर से आगुंतकों का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो