script

Video : मौन रैली निकालकर दुष्कर्म व हत्या के आरोपितों के खिलाफ जताया विरोध

locationटोंकPublished: Apr 21, 2018 01:00:58 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक. देश में हो रहे नाबालिगों के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शुक्रवार को मौन रैली निकाली गई।

मौन रैली

टोंक में शुक्रवार को निकाली गई मौन रैली में शामिल लोग।

टोंक. देश में हो रहे नाबालिगों के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शुक्रवार को मौन रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं व छात्राएं विरोध कर रही थी। रैली शहर के चंदन चौक से शुरू हुई। जो कचहरी दरवाजा, काफला बाजार, पांचबत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची।
जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली को रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, राजस्थान अम्बेडकर महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा, एपीसीआर के जिलाध्यक्ष खलीकुल्लाह बेग, अंतरराष्ट्रीय मनाव अधिकार एसोसिएशन की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलिमा सिंह, यूथ पीस एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल कादिर, ऑल इंडिया लायर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष एम. सलीम जुबेरी, संविधान बचाओ संघर्ष समिति टोंक की ज्योति बैरवा, मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष आसीम पठान, दलित अधिकार मंच के धर्मेन्द्र जाटव, छात्र संघ अध्यक्ष सतवीर सिंह गुर्जर, अम्बेडकर अधिकार मंच ऑटो यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद अजमल खान, अरशद चिश्ती, राजस्व सेवा की सोनिया आर्य, नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष गायत्री चौरासिया आदि ने समर्थन दिया।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में मासूमों के साथ दुष्कर्मव हत्या की वारदातें हो रही है। इससे महिलाओं तथा छात्राओं में नाराजगी है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकी मांग की। रैली के आयोजक खुर्शीद अनवर, नासिर, जाकिर हुसैन सना, जसवंत शर्मा, एडवोकेट रईस अहमद व कवी खान आदि शािमल थे।

दो बाल विवाह रूकवाए


पीपलू. तहसीलदार ने पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के नयागांव इस्लामपुरा में दो बाल विवाह रूकवाए है। तहसीलदार दौलतराम सिंह ने बताया गांव में दो बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर जाकर पड़ताल करने पर मामले की पुष्टि हुई। उन्होंने नाबालिग लडक़ी के पिता पप्पू एवं माता लाडा देवी को पाबंद किया।
उनके यहां बारात बृजलाल नगर मालपुरा से आनी थी। इसके अलावा एक अन्य मामले में रामसहाय पुत्र हरनाथ माली को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। उनके यहां अलियारी टोडारायसिंह से बारात आने थी।
दो बाल विवाह रूकवाए


पीपलू. तहसीलदार ने पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के नयागांव इस्लामपुरा में दो बाल विवाह रूकवाए है। तहसीलदार दौलतराम सिंह ने बताया गांव में दो बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर जाकर पड़ताल करने पर मामले की पुष्टि हुई। उन्होंने नाबालिग लडक़ी के पिता पप्पू एवं माता लाडा देवी को पाबंद किया। उनके यहां बारात बृजलाल नगर मालपुरा से आनी थी। इसके अलावा एक अन्य मामले में रामसहाय पुत्र हरनाथ माली को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। उनके यहां अलियारी टोडारायसिंह से बारात आने थी।

ट्रेंडिंग वीडियो