पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। थानाप्रभारी छोटूलाल ने बताया कि आरोपी पुजारी रमेश पुत्र रतन बैरागी है। उन्होंने बताया कि एक किशोरी 20 अक्टूबर की शाम मंदिर में भगवान के दर्शन को गई थी।
इसी दौरान पुजारी रमेश उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया और कमरे में छेडछाड़ करने लगा। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में पुजारी ने किशोरी को परिजनों को नहीं बताने की धमकी दी। घर पहुंच घटना परिजनों को बताने पर उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया।
चार साल बाद पकड़ा आरोपित
टोंक. कोतवाली पुलिस ने चार साल बाद दुर्घटना के मामले फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ककोड़ निवासी रामपाल माली को सवाईमाधोपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।
टोंक. कोतवाली पुलिस ने चार साल बाद दुर्घटना के मामले फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ककोड़ निवासी रामपाल माली को सवाईमाधोपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।
बीस साल बाद आरोपी पकड़ा
नटवाड़ा. बरौनी थाना पुलिस ने शनिवार को 20 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि अभियान के तहत कांस्टेबल गिर्राज एवं राजेश की संयुक्त टीम बनाकर फ रार स्थाई वारन्टी के निवास स्थान झालरापाटन में दबिश देकर 1998 से फ रार स्थाई वारन्टी रतन पुत्र मांगी लाल मेघवाल को गिरफ्तार किया।