scriptनई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में टोंक से कांग्रेस कार्यकर्ता आज होगें जयपुर रवाना | Congress activists from Tonk to Jaipur to take oath | Patrika News

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में टोंक से कांग्रेस कार्यकर्ता आज होगें जयपुर रवाना

locationटोंकPublished: Dec 17, 2018 09:09:29 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

congress-activists-from-tonk-to-jaipur-to-take-oath

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में टोंक से कांग्रेस कार्यकर्ता आज होगें जयपुर रवाना

टोंक. राजधानी में अल्बर्ट हॉल परिसर में आयोजित होने वाले कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की तैयारी में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुट गए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने बताया कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के वाहनों का काफिला सोमवार सुबह रवाना होगा।
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बारी-बारी से मिल कर भी बधाई देंगे। गाता ने बताया कि टोंक से चुना हुआ प्रत्याशी पहली बार उप मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो में खुशी की लहर है। तथा टोंक आने पर पायलट का ऐतिहासिक स्वागत भी किया जाएगा।
मंत्री पद की उम्मीद
जिले से कांग्रेस से निवाई से प्रशांत बैरवा एवं देवली-उनियारा से हरिश मीणा भी वियजी रहे है। प्रशांत बैरवा ने भाजपा के रामसहाय वर्मा को 43 हजार 889 मतों से हराया है, जो निवाई विधानसभा के लिए रिकॉर्ड है।
वहीं देवली-उनियारा विधानसभा पर विजयी रहे हरीश मीणा दौसा से भाजपा के सीट पर सांसद का चुनाव जीता था। हरीश के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी ने उन्हें देवली-उनियारा से टिकट दिया और 21 हजार 476 मतों से विजयी हुए। जिले की जनता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गठित मंत्रिमण्डल में एक मंत्री पद मिलने की संभावना व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो