scriptटोंक में आज आएगी सीएम वसुन्धरा की राजस्थान गौरव यात्रा , सभा से पहले खेमों में बंटे भाजपा कार्यकर्ता | CM Vasundhara's Rajasthan Gaurav Yatra in Tonk | Patrika News

टोंक में आज आएगी सीएम वसुन्धरा की राजस्थान गौरव यात्रा , सभा से पहले खेमों में बंटे भाजपा कार्यकर्ता

locationटोंकPublished: Sep 28, 2018 07:20:49 am

Submitted by:

pawan sharma

सीएम वसुन्धरा का भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अलग-अलग खेमों में बंटकर स्वागत करेंगे।
 

cm-vasundhara-s-rajasthan-gaurav-yatra-in-tonk

मुख्यमंत्री के टोंक में पुलिस लाइन से लेकर खेल स्टेडियम तक के रूट पर आधा दर्जन जगह भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग गु्रपों में स्वागत करेंगे।

टोंक. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को टोंक आएंगी। वे पुलिस लाइन पर बनाए गए हैलीपेड से उतर कर कार से सभा स्थल अम्बेडकर खेल स्टेडियम आएंगी। जहां दोपहर 12 बजे सभा को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे टोडारायसिंह में आयोजित सभा को सम्बोधित करेगी।
इसके बाद शाम 5 बजकर 50 मिनट पर देवली स्थित महावीर उद्यान में मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करेंगी। इधर, सभा स्थल का गुरुवार को जिला प्रभारी मंत्री राजपालसिंह शेखावत, सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, टोंक यात्रा प्रभारी राजेन्द्र बोराना, जोधपुर जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, विस्तारक जीतेन्द्रसिंह शेखावत, विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान,दीपक संगत आदि ने सभा स्थल पर मंच सज्जा, पाण्डाल व बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।
सभा में दिखाएंगे भीड़
मुख्यमंत्री के टोंक में पुलिस लाइन से लेकर खेल स्टेडियम तक के रूट पर आधा दर्जन जगह भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग गु्रपों में स्वागत करेंगे। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अलग-अलग खेमों में बंटकर स्वागत करेंगे। इसमें भाजपा समेत मोर्चा व प्रकोष्ठ शामिल है।
इसके साथ ही सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ता को निर्देश दे रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता साथ लाएं। ताकि सभा स्थल पर भीड़ दिख सके।


सीएम की टोडारायसिंह प्रस्तावित गौरव यात्रा को लेकर कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर देर रात तक कार्य जारी रहा। इधर, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सरदारशहर विधायक अशोक जैन, यात्रा जिला प्रभारी अतरसिंह भडाना, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन व सरदारशहर प्रधान सत्यनारायण सारण समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हेलिपेड व सीएम सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के बहाने शहरवासियों को सुविधा

देवली. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासन की तैयारी व मेहनत का सीधा-सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा। स्वागत के लिए की जा रही तैयारी से आमजन की काफी समस्या हल हो गई।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के तहत देवली आ रही है। यात्रा के बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री राजे पटेल नगर स्थित काले हत्थे में आमसभा को सम्बोधित करेगी। उधर, नगर पालिका व प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर चुस्त-दुरस्त दिखाई दे रहा है।
सभापति ने घर-घर जाकर दिए निमंत्रण
नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने टोंक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण दिया। सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा शुक्रवार को टोंक आ रही है।
इसमें अधिक से अधिक संख्या में वसुन्धरा सखियां व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शहर के 45 वार्डों की सखियों के निवास पर जा कर कमल का फूल व आमंत्रण देकर न्योता दिया गया। इस दौरान अंजना, भंवरी देवी, सोहनी, सुनीता, इन्द्रा, मीरा, कान्ता, प्रेम देवी, विमला आदि मौजूद थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो