script

चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण कर तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

locationटोंकPublished: Aug 25, 2019 06:05:41 pm

Submitted by:

pawan sharma

Chaturmas invitation Patrika inaugurated: सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास की आमंत्रण पत्रिका का श्रमणाचार्य विभव सागर के सान्निध्य में लोकार्पण हुआ
 

चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण कर तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण कर तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित आचार्य विभव सागर ससंघ के आध्यात्मिक चातुर्मास की आमंत्रण पत्रिका का शुक्रवार को लोकार्पण शांतिनाथ अग्रवाल मंदिर में किया गया। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि श्रमणाचार्य विभव सागर के सान्निध्य में आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण चातुर्मास कमेटी ने किया गया।
read more: गहरे गड्ढे बने जलभराव की समस्या, बाइक सवार हो रहे गिरकर हो रहे चोटिल

इस दौरान भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा के साथ कलशाभिषेक किया। इसके बाद पूजा अर्चना हुई जिसमें पंडितों ने आमंत्रित पत्रिका पर केसर रोली लगाकर पुष्प क्षेपन किया गया। आचार्य विभव सागर के आदेशानुसार चातुर्मास कमेटी ने सर्वप्रथम निवाई के दिगम्बर जैन बड़े मंदिर में विराजमान भगवान चन्द्रप्रभु पाŸवनाथ व क्षेत्रपाल बाबा के श्री चरणों में श्री फल के साथ पत्रिका चढ़ाकर निर्विध्न चातुर्मास सफलता की कामना की।
read more:अस्पताल से बिना उपचार कराए लौट रहे मरीज, पर्ची के लिए कतार में कर रहे घंटों मशक्कत

शुक्रवार की सुबह 1008 यात्रियों का समूह टोंक से रवाना होकर निवाई अग्रवाल मंदिर पहुंचा, जहां सभी यात्रियों ने आचार्य विभव सागर के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने प्रशस्ती पत्र पढकऱ यात्रा सफल होने का आशीर्वाद दिया।

जयकारों के साथ यात्रियों का जत्था रवाना
टोंक. सम्मेदशिखर के लिए श्री पदमपुरा पदयात्रा संघ के तत्वावधान में 500 यात्रियों का जत्था श्री दिगम्बर जैन नसियां अमीरगंज टोंक से शुक्रवार सुबह रवाना हुआ, जबकि 500 यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को रवाना होगा।
read more:उफ ! ये कैसी व्यवस्था, कंधे पर शव, घुटनों तक पानी


श्री पदमपुरा पदयात्रा संघ के सदस्य सुनिल आण्डरा एवं अशोक श्यामपुरा वाले ने बताया कि सभी यात्री नसियां में एकत्रित हुए, जहां पर श्री दिगम्बर जैन नसियां अध्यक्ष धर्मचन्द आण्डरा, मंत्री पारसचंद बरवास वाले एवं संघ के सदस्य मनोज फ ागी, पदम कंटान, हुकम चन्द देवली वाले, राजकुमार छामुनिया, सन्दीप देवली कमल सर्राफ, धर्मेन्द्र पांस रोटिया पवन कंटान, ओम ककोड़ नरेन्द्र छामुनिया मुकेश बरवास सनिल बोरदा आदि सभी लोगों ने सभी यात्रियों के माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर रवाना किया। संघ के सदस्य नवीन जैन छामुनिया ने बताया कि सभी यात्री 26 अगस्त को सामूहिक चरण वन्दना के लिए बैण्ड बाजों के साथ तीर्थयात्रा करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो