टोंक. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राफेल खरीद मामले में दिए गए बयान के विरोध में जिला भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को रैली निकाली। ऐसे में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रुइपैच मैदान से रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलक्टे्रट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि राफेल मामले में राहुल गांधी तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार बयान दे रहे हैं।
इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि राफेल मामले में राहुल गांधी तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार बयान दे रहे हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने दर्ज याचिकाओं की सुनाई के बाद खरीद को सही बताया है। इसके बावजूद राहुल गलत बयान जारी कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, रामचन्द्र गुर्जर, महावीर शर्मा, विष्णु शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, पूर्व विधायक हीरालाल रैगर, राजेन्द्र गुर्जर, बृजबिहारी शर्मा, महेन्द्र सिरोठा, प्यारेलाल यादव आदि मौजूद थे।