इन दिनों यह गाना काफी वायरल हो रहा है। सपना के इस गाने को इंदू सोनाली ने लिखा है। वहीं श्याम देहाती-मधुकर आनंद ने इसे कंपोज किया है। ‘बैरी कंगना-2’ फिल्म को अशोक त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है।
सपना चौधरी का विवाद
सपना चौधरी को 17 फरवरी 2016 में अपनी एक रागिनी के कारण विवादों ने घेरा था। गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी ‘बिगड़ग्या’ गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।