script

सबकुछ छोड़कर हिमालय जा रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत, ये है वजह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 03:17:35 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

हिमालय की यात्रा पर निकले रजनीकांत

rajani_kant_in_himalya.jpg
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म दरबार की शूटिंग खत्म कर ली है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत इस फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। अब फिल्म की शूटिंग पूरी करने बाद वह कुछ दिनों के लिए हिमालय के लिए रवाना हो गए हैं।
rajani_kant_.jpg
दरअसल, हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में उन्हें उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में देखा गया।सामने आई इस तस्वीर में रजनीकांत ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने कंधे से एक वाइट शॉल भी ले रखा है। बताया जा रहा हैं वे हिमालय के 10 दिनों के लिए गए हैं। रजनीकांत की यह यात्रा काफी अलग है।फिलहाल वे ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में हैं। इसके बाद रजनी केदारनाथ, बद्रीनाथ और बाबा टेंपल भी जाएंगे।
गौरतलब है कि लोग उनके एक्शन के दीवाने हैं। रजनी का एक्शन दूसरों से अलग होता। फिल्म दरवार में भी उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। एआर मुरुगडॉस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत 28 साल बाद एक बार फिर से पुलिस के किरदार में दिखने वाले हैं। इससे पहले वे तमिल फिल्म ‘पांडियन’ में पुलिस वाला बने थे। ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो