script

कैंसर से लड़ते हुए इस पॉपुलर सिंगर की पत्नी की मौत, सदमे में फैंस

locationमुंबईPublished: Aug 13, 2019 04:42:38 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मलयालम गायक बिजू नारायणन की पत्नी श्रीलेथा का मंगलवार को निधन हो गया। श्रीलथा को कैंसर हो गया था और उसी का इलाज चल रहा था।

Biju Narayanan

Biju Narayanan

मलयालम गायक बिजू नारायणन की पत्नी श्रीलेथा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 44 वर्ष की थी। श्रीलथा को कैंसर हो गया था और उसी का इलाज चल रहा था। यह खबर सामने आने के बाद गायक के फैंस सदमें में है। बीजू और श्रीलता महाराजा कॉलेज, एर्नाकुलम में सहपाठी थे। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के प्यार प्यार हो गया था।
Biju Narayanan
इसके बाद दोनों 23 जनवरी, 1998 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े की शादी को 21 साल हो गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलथा का आज शाम साढ़े सात बजे केरल के कलामासेरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Biju Narayanan
बता दें कि बिजू और श्रीलेथा के दो बेटे हैं- सिद्धार्थ और सूर्या। एक ने कानून की पढ़ाई करने के बाद अब वह डीजे है और दूसरा अभी भी स्कूल में है। बीजू ने अपने सिंगिंग कॅरियर की शुरुआत ‘पथिक वेलुप्पिनु’ फिल्म के गीत ‘वेंकलम’ से की थी। यह फिल्म् 1993 में रिलीज हुई थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं में 400 से अधिक गाने गाए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो