scriptबॉलीवुड से नहीं इस इंडस्ट्री से किया था प्रियांका चोपड़ा ने डेब्यू, उस वक्त की तस्वीर कर देगी हैरान | Birthday special priyanka chopra first debut films not bollywood | Patrika News

बॉलीवुड से नहीं इस इंडस्ट्री से किया था प्रियांका चोपड़ा ने डेब्यू, उस वक्त की तस्वीर कर देगी हैरान

Published: Jul 10, 2018 03:30:55 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

कई लोगों को लगता है कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो ऑफ ए स्पॉई’ के साथ डेब्यू किया था।

priyanka chopra

priyanka chopra

आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के प्राजेक्ट्स पर काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अबतक के अपने कॅरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज सफलता उनके कदम चूंम रही है। इस 15 साल इस इंडस्ट्री में पूरे कर चुकी प्रियंका को लेकर ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत सनी देओल के साथ ‘हीरो’ फिल्म से की थी लेकिन सच कुछ और ही है। उनकी डेब्यू फिल्म बॉलीवुड की नहीं बल्कि किसी और इंडस्ट्री की है।

पहली बार आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर महेश भट्ट ने दिया ये बड़ा बयान,जल्द सुना सकते हैं खुशखबरी!

priyanka chopra

इन फिल्मों को माना जाता हैं प्रियंका की डेब्यू :
आज प्रियंका जिस शिखर पर हैं ऐसा नहीं कि उन्होंने अपने कॅरियर में उतार चाढ़ाव नहीं देखे हैं। उन्होंने भी इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे सभी तहर के अनुभवों को झेला है। वहीं अगर हम उनकी डेब्यू फिल्म की बात करें तो कई लोगों को लगता है कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो ऑफ ए स्पॉई’ के साथ डेब्यू किया था। वहीं कुछ का कहना है कि प्रियंका ने ‘अंदाज’ फिल्म से कॅरियर की शुरुआत की थी।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

ये थी प्रियंका की पहली डेब्यू फिल्म :
बता दें कि प्रियंका स्क्रीन पर पहली बार तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ में नजर आई थीं। और ये ही उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट थालापथी विजय नजर आए थे। इस फिल्म में न केवल प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था बल्कि एक गाने में भी नजर आई थीं। वहीं एक और दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका ही नहीं बल्कि कटरीना कैफ का पहला कोका कोला विज्ञापन भी थालापथी विजय के साथ ही था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो