scriptपीला ध्वज लेकर यादव समाज ने निकाली शहर में बाइक रैली | Reception in place | Patrika News

पीला ध्वज लेकर यादव समाज ने निकाली शहर में बाइक रैली

locationटीकमगढ़Published: Aug 25, 2019 11:26:59 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

नगर के मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समापन किया गया

 Reception in place

Reception in place

टीकमगढ़.नगर के मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समापन किया गया। जहां पर यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती आयोजित की गई। सांस्कृति कार्यक्रम के साथ बच्चों द्वार मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया।
शुक्रवार की दोपहर १२ बजे मानस मंच पर यादव समाज के लोग एकत्रित हुई। जहां भगवान श्रीराधाकृष्ण की झांकी सजाई गई। इसके बाद बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। बाइक रैली में बैंड बाजे और डीजे की धून पर युवा थिरकते नजर आए। स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह भगवान की आरती की गई। रैली में मौजूद सभी लोगों का पानी और सरवत से स्वागत किया गया। भगवान के जन्म को लेकर गीतों का गायन किया जा रहा था। इसके साथ ही सभी युवाओं द्वारा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रृद्धाजंली अर्पित की गई।
इन चौराहों से निकाली गई बाइक रैली
बाइक रैली मानस मंच से शुरू होकर गांधी, चौराहा सैलसागर, सिंधी धर्मशाला, लुकमान चौराहा, नजाई दरवाजा, जवाहर चौराहा, कटरा बाजार, नगर भवन, शक्ति टॉकीज, तालदरवाजा, पपौरा चौराहा होते हुए मानस मंच पहुंची। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा के स्वरूप की पूजा-अर्चना की। जगह-जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया।

पीला ध्वज लेकर रैली में हुए शामिल
जन्माष्टमी को लेकर पीले ध्वज लेकर यादव समाज के युवा बाइकों के साथ दिखे। इसके साथ ही रैली में नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की गीतों का गायन किया जा रहा था। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मटकी फोडी गई। बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक अजय यादव, डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अभय यादव, सुनील यादव, भगतराम यादव, विकास यादव, गोकुल यादव, संजू यादव, शैलू यादव, बृजेन्द्र यादव, बीडी यादव, इंजीनियर अभय संह यादव, चीकू यादव, जैकी यादव, सोनू यादव, , जयसिंह यादव, सुरेन्द्र यादव, रोहित यादव, शरद यादव, ऋषि यादव के साथ सेकड़ों युवा शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो