जिला खाद्य विभाग के कर्मचारी ने बताया कि ४० के करीब खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। लेकिन किसी भी किसान ने स्लॉट्स बुक नहीं कराए है। बताया कि ३१ मार्च किसानों के पंजीयन किए जा रहे है। अन्य अधिकारियों ने बताया कि अभी खरीद केंद्रों की स्थापना नहीं हुई है। शुक्रवार की शाम ४ बजे से कलेक्टर बैठक लेंगे।
१० या १५ अप्रेल से आएगा अनाज
किसान मातादीन राजपूत, रामेश्वर यादव, रामस्वरूप कुशवाहा ने बताया कि हाल ही में गेंहू की कटाई चरम सीमा पर है। काम के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है। शासन ने २९ मार्च से समर्थन मूल्य खरीद की तारीख तय की है, लेकिन अभी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग नहीं हुई है। १० अप्रेल या फिर १५ अप्रेल से खरीद केंद्रों पर अनाज जाने लगेगा।
इनका कहना
२९ मार्च से समर्थन मूल्य की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन आज केंद्रों पर किसानों नहीं पहुंचा है। स्लॉट्स बुक भी नहीं है। ४० के करीब खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है।
ललित मेहरा, कनिष्ठ खाद्य अधिकारी टीकमगढ़।