script

टक्कर से महिला की मौत, कुएं में तैरता मिला युवक का शव

locationटीकमगढ़Published: Sep 20, 2018 02:04:06 pm

Submitted by:

anil rawat

नोटघाट पुल पर जहां एक बाईक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, वहीं आजादपुरा के पास एक कुएं में एक युवक का शव तैरता मिला है।

Identity of dead can not be identified

Identity of dead can not be identified

ओरछा. नोटघाट पुल पर जहां एक बाईक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, वहीं आजादपुरा के पास एक कुएं में एक युवक का शव तैरता मिला है। पुलिस ने दोनो शवों को जप्त कर पोस्ट मार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है। इन दोनों घटनाओं में मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है।
ओरछा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम एक महिला अंजनी माता मंदिर से पैदल सेंगर पौधशाला की ओर जा रही थी। यह नोटघाट पुल के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही बाईक क्रमांक यूपी 93 एके 7385 ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जप्त कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। यहां पर पुलिस ने सुबह से महिला के शव का पीएम करा दिया है। महिला के विषय में अब तक पुलिस को जानकारी नही हो सकी है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुएं में मिला अज्ञात शव: पुलिस दुर्घटना में मृत हुई अज्ञात महिला का पता कर ही नही पाई थी कि समीपस्थ ग्राम आजादपुरा में एक कुएं में एक अज्ञात शव ने पुलिस की मुश्किलें और बड़ा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर जप्ती कर उसका पीएम कराया। पुलिस इस मृतक युवक की भी शिनाख्त नही कर सकी है। मामले की जांच कर रहे एसआई रवि तोमर ने ताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर राम लिखा हुआ है, जबकि कंधे पर त्रिशूल बना है। इसके साथ ही बाएं हाथ पर जय माता दी लिखा है और सांतियां बना हुआ है। उनका कहना है कि शव पूरी तरह से फूल चुका है, इसलिए मृतक का चेहरा भी पहचान में नही आ रहा है। पुलिस की माने तो शव कम से कम 6 दिन पुराना है।

ट्रेंडिंग वीडियो