scriptपत्रिका हरित प्रदेश -महिला शक्ति ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प | harit pradesh abhiyan me mahila sakti ne kiya podhropan | Patrika News
टीकमगढ़

पत्रिका हरित प्रदेश -महिला शक्ति ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

हरित प्रदेश अभियान से रविवार को वी क्लब के साथ ही भवानी सेना के कार्यकर्ताओ ने पौधरोपण किया

टीकमगढ़Jul 15, 2019 / 12:15 pm

vivek gupta

harit pradesh abhiyan me mahila sakti ne kiya podhropan

harit pradesh abhiyan me mahila sakti ne kiya podhropan

टीकमगढ़..पर्यावरण सरंक्षण और जिले को हराभरा रखने के लिए पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान से रविवार को वी क्लब के साथ ही भवानी सेना के कार्यकर्ताओ ने पौधरोपण किया। एक ओर महिला शक्ति ने मिलकर पपौरा मंदिर परिसर को हरा भरा करने १०१ पौधरोपण किया । जिसमें तुलसी,पीपल,आम,अमरूद के साथ ही गुलाब,गुड़हल और चमेली के पौधे रौपे। वहीं भवानी सेना के द्वारा प्रसिद्ध गोंगावेर हनुमान मंदिर परिसर के चारों और ५० पौधो का रोपण किया।

इसके साथ ही सभी ने पौधों को संरक्षित करने की भी बात कहीं। वृक्षों के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। वृक्ष ही हमारे पर्यावरण को संरक्षित कर कर हमें जीवनदायी आक्सीजन और पानी देते है। इसलिए यह हमारा भी नैतिक कर्तव्य है, कि हम अपने पर्यावरण को हराभरा और संरक्षित रखे। पत्रिका द्वारा इसी उद्देश्य को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल पपौरा मंदिर में पौधा रोपण किया गया।

यहां पर वी क्लब की सदस्योने पौधारोपण किया। क्लब की अध्यक्ष शिवानी खेबरिया का कहना था कि वर्तमान में पर्यावरण पूरे विश्व की समस्या है। ऐसे में पत्रिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निश्चित रूप से सराहनीय है।

हमारे क्लब में भी इसके लिए काम किया जा रहा है। आज लोगों को भी इस अभियान से जुडऩा चाहिए। बारिश में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने हिस्से का एक पौधा भी लगाएगा तो हमारा पूरा देश हरित प्रदेश बन जाएगा। सभी ने पत्रिका के इस सामाजिक अभियान की सराहना कर आगे भी इसे जारी रखने की बात कहीं। क्लब की सचिव रूचि राजा परमार का कहना था कि पौधों से ही पूरा पर्यावरण है। पौधे के बिना पर्यावरण और जीवन की कल्पना संभव नही है। पत्रिका का यह अभियान लोगों को इसके लिए जागरूक करेगा।
लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा, प्रतिक्षा जैन, राधा वाजपेयी, राखी यादव, दीपिका, कंचन सोनी, संगीता बडकुल,संगीता जैन, वंदना साहू, अभिलाषा जैन,दीपिका तैवरैया, रिंकी बादल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भवानी सेना ने किया पौधरोपण
नगर के गोंगावेर हनुमान मंदिर में भवानी सेना के द्वारा नीम,पीपल और फलदार पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान भवानी सेना के जिलाध्यक्ष मानस बादल का कहना था कि हमारी वन संपदा का निरंतर दोहन किया जा रहा है। इसके संरक्षण के लिए बहुत कम लोग सोच रहे है। पत्रिका का यह अभियान लोगों को जागरूक करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक खरे रानू का कहना था कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। पर्यावरण में हो रहा बदलाव लगातार कट रहे पौधों के कारण है। लोगों को भी इसके लिए सहयोग करना चाहिए। यह अभियान बहुत ही अच्छा है।

इस दौरान जन्मेजय तिवारी, अतुल शर्मा, अंकित तिवारी, रोहित यादव, चंदन उटमालिया, निर्वेश चौहान, रिंकू अहिरवार, रूपल द्विवेदी, मनोज यादव, प्राणसिंह यादव, राजू यादव, वेदांत मिश्रा, शिवम महरौलिया, शिवाजी नायक, भरत, शिवम विश्वकर्मा, राजा ठाकुर, नीतेश,जीतेन्द्र यादव और विशाल मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो