scriptआज भूल से भी पैसा उधार न दें किसी को, होगी धन की हानि | Patrika News
मंदिर

आज भूल से भी पैसा उधार न दें किसी को, होगी धन की हानि

3 Photos
6 years ago
1/3

पंचमी पूर्णा संज्ञक शुभ तिथि अंतरात्रि ४.४६ तक, तदुपरान्त षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। पंचमी तिथि में सभी स्थिर, चंचल और विवाहादि मांगलिक कार्य शुभ कहे गए हैं। पर ऋण देना शुभ नहीं माना गया है। षष्ठी तिथि में युद्ध कार्य, गृहारम्भ व अन्य शुभ कार्य प्रशस्त हैं। नक्षत्र: रेवती ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद २.०३ तक, तदन्तर अश्विनी ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती व अश्विनी दोनों ही गंडान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अत: इन नक्षत्रों में जन्मे जातकों के संभावित अरिष्ट निवारण के लिए २७ दिन बाद जब इन नक्षत्रों की आवृत्ति हो उस दिन नक्षत्र शांति (मूल शांति) करा देना चाहिए। योग: शुभ नामक योग दोपहर १२.३४ तक, इसके बाद शुक्ल नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। विशिष्ट योग: अमृत सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग दोपहर बाद २.०३ से सूर्योदय तक, दोष समूह नाशक रवियोग दोपहर बाद २.०३ तक, तदन्तर कुमार योग नामक शुभ योग है। करण: बव नाम करण सायं ५.०१ तक, इसके बाद बालवादि करण हैं।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: ९.५२ से दोपहर बाद २.०५ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न ३.२९ से सायं ४.५४ तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.१८ से दोपहर १.०३ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: आज विवाह अशुद्ध रेवती में (लग्नाऽभाव दोष) अश्विनी में (कात्यायनोक्त), व्रतबंध, प्रसूति स्नान, हलप्रवहण आदि के रेवती नक्षत्र में तथा सगाई-टीका, रोका आदि के रेवती व अश्विनी दोनों नक्षत्रों में मुहूर्त हैं।

3/3

व्रतोत्सव: आज से राष्ट्रीय फाल्गुन मास प्रारंभ होगा। पंचक दोपहर बाद २.०३ तक है। चन्द्रमा: चन्द्रमा दोपहर बाद २.०३ मीन राशि में, इसके बाद मेष राशि में रहेगा। दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज दोपहर बाद २.०३ तक चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। इसके बाद मेष राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में होगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा लाभदायक होता है। राहुकाल: अपराह्न ३.०० से सायं ४.३० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.