scriptMahashivratri 2024: 11वीं शताब्दी के इस मंदिर में साल में एक दिन ही कर सकते हैं पूजा, दरवाजे पर कपड़ा बांधने से पूरी होती है मनोकामना | MP Famous Temple Puja Mahashivratri 2024 Raisen 11th century fort Someshwar mahadev temple secret Mandir Open time one day in year cloth tied door | Patrika News
मंदिर

Mahashivratri 2024: 11वीं शताब्दी के इस मंदिर में साल में एक दिन ही कर सकते हैं पूजा, दरवाजे पर कपड़ा बांधने से पूरी होती है मनोकामना

Mahashivratri 2024 MP Famous Temple: वैसे तो देश में 12 ज्योतिर्लिंग के अलावा अनेक प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, और इनसे जुड़ी कई कहानियां भी हैं। महाशिवरात्रि 2024 से पहले हम मध्य प्रदेश के 11वीं शताब्दी के ऐसे प्राचीन शिव मंदिर के विषय में बताने जा रहे हैं, जहां आप साल में एक दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर ही पूजा कर सकते हैं। आइये जानें रहस्य…

Mar 08, 2024 / 11:49 am

Pravin Pandey

raisen_someshwar_mahadev_temple_secret.jpg

सोमेश्वर महादेव मंदिर


महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च को भगवान शिव के विवाह का उत्सव मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के रायसेन का सोमेश्वर महादेव मंदिर साल में एक दिन महाशिवरात्रि को ही खुलता है। रायसेन के किले में विराजमान सोमेश्वर महादेव के दरवाजे भक्तों के लिए महाशिवरात्रि को सुबह 6 बजे खुलते हैं और दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिए जाते हैं।

ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार 1500 फीट की ऊंचाई पर यह किला 11वीं शताब्दी के आस-पास बनवाया गया था। इसी में महादेव का मंदिर है। इस किले पर कुल 14 बार हमले हुए। यह किला दस वर्ग किमी एरिया में फैला है। हालांकि कुछ इतिहासकारों का मानना है कि रायसेन किले का निर्माण एक हजार ईसा पूर्व कराया गया था, तब आक्रमणकारियों ने मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास महाशिवरात्रि के दिन विशाल मेला लगता है। वैसे यहां मंदिर के गेट भले बंद रहते हैं, लोग मंदिर के बाहर से ही भगवान शिव की पूजा करते हैं। मान्यता है कि 11वीं सदी में यह मंदिर बनवाया गया था। मान्यता है कि मंदिर के दरवाजे के कपड़ा बांधने से मनोकामना पूरी होती है।

बताया जाता है कि किसी विवादि के कारण मंदिर के दरवाजे 1974 तक बंद रहे, लेकिन बाद में लोगों की मांग पर इसके दरवाजे खोल दिए गए। लेकिन यह महाशिवरात्रि पर ही खुलता है।
ये भी पढ़ेंः Mahashivratri 2024: तीन शुभ योग में मनेगी महाशिवरात्रि, पहली बार व्रत रखना चाहते हैं तो जान लें विधि, तिथि, योग और महत्व


1974 में रायसेन के लोगों ने एकजुट होकर मंदिर खोलने और यहां स्थित शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आंदोलन किया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी ने महाशिवरात्रि पर खुद आकर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी। तब से हर महाशिवरात्रि पर मंदिर के ताले श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं और यहां विशाल मेला भी लगता है।

Home / Astrology and Spirituality / Temples / Mahashivratri 2024: 11वीं शताब्दी के इस मंदिर में साल में एक दिन ही कर सकते हैं पूजा, दरवाजे पर कपड़ा बांधने से पूरी होती है मनोकामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो