scriptआज शनिवार को बना त्रिपुष्कर योग, इन 6 राशियों के बदलेंगे सितारे | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज शनिवार को बना त्रिपुष्कर योग, इन 6 राशियों के बदलेंगे सितारे

Published: Apr 21, 2018 10:02:57 am

शांति बनी रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव लिए है। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है।

horoscope news

rashifal 9 december 2018

रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग ? प्रात: ७.४२ तक तथा त्रिपुष्कर नामक शुभाशुभ योग सायं ७.४२ से प्रारम्भ। कौलव नामकरण प्रात: ७.३७ तक, इसके बाद तैतिल-गरादि करण हैं।

मेष
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी व्यवहार में नम्र बनें। शादी समारोह में शामिल होंगे। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।
वृषभ
पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे है वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे है।

सिंह
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।
कन्या
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दे। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

तुला
भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। जीवन शैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।
वृश्चिक
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे है, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है।

धनु
स्वस्थ रहे मस्त रहे। आप व्यर्थ चिंता न करें। राजीनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। साझेदारी में सतर्क रहे।
मकर
शांति बनी रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव लिए है। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

कुम्भ
किसी भी कार्य को करने के पूर्व उस कार्य के विषय में जानकारी ले। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी।
मीन
आय व्यय का संतुलन बना कर चले। अपने परिजनों से दूरियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो