scriptआज चन्द्रमा करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 8 राशियों की हो जाएगी मौज | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
मंदिर

आज चन्द्रमा करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 8 राशियों की हो जाएगी मौज

भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे।

Apr 20, 2018 / 09:30 am

सुनील शर्मा

jaipur

lakshmi poojan

रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग ? रात्रि ९.१५ से है। रवियोग- तिथि, वार, नक्षत्रजन्य कुयोगों की अशुभताओं को नष्ट कर शुभकार्यारम्भ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। बव नामकरण प्रात: ९.५७ तक, इसके बाद बालवादि करण रहेंगे।
मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे।
मिथुन
खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या
केवल पैसा कमाने में ही न लगे। अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग है।
तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु
आत्मविश्वास और ईष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुम्भ
अपने कार्य क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए।

मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Temples / आज चन्द्रमा करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 8 राशियों की हो जाएगी मौज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो