scriptआज इन राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, मिलेगी खुशखबरी | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज इन राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, मिलेगी खुशखबरी

Published: Dec 08, 2017 09:35:50 am

कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें।

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope,

ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: ९.०९ तक, इसके बाद वैधृति नामक अत्यंत उपद्रवकारी अशुभ योग अंतरात्रि ६.३१ तक है। वैधृति योग में सभी शुभ व मांगलिक कार्य सर्वदा वर्जित हैं।

मेष
आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी। धैर्य से काम करें।
वृषभ
मनोरंजन का वक्तनहीं है, अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।

मिथुन
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाया। जीवन साथी के सहयोग से लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
कर्क
लेन-देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वास घात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं। धैर्य से काम लें।
सिंह
धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आपको उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

कन्या
पेत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हे। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।
तुला
नए अनुबंध आज हो सकते है, जो भूमि आपने क्रय की है। आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पेसों का लेन देन आज संभलकर करें। समय श्रेष्ठ है।
वृश्चिक
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाए। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट की कोई तकलीफ हो सकती है।

धनु
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करे लाभ होगा। क्रोध से काम नहीं करें।
मकर
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
कुम्भ
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें। धैर्य से काम लें।
मीन
कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो