लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने के बाद अपने गृहराज्य चले गए श्रमिक अब वापस लौटने लगे हैं। हालांकि कितने श्रमिक अभी तक लौटे हैं इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। लेकिन तालुका स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार करीब गांव गए श्रमिकों में से करीब दस प्रतिशत श्रमिक ही लौटे हैं। उन्होने यह भी कहा कि वापस लौटे लोगों को होम क्वारंटाइन का समय पूरा होने पर ही काम पर जाने की अनुमति है। लेकिन हकीकत यही है कि इन दिनों गांव से आने वालों को कहीं क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है और आने के दूसरे दिन से ही कंपनियों में काम पर जा रहे हैं। कंपनी संचालकों को यह बात मालूम होने के बावजूद वे भी इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी देने से बचते हैं। कई कंपनियों में श्रमिकों की मांग बढऩे पर वे ठेकेदारों पर दबाव डाल रहे हैं। ठेकेदार श्रमिक द्वारा श्रमिकों को वापस बुलाने पर यदि श्रमिक को जितने दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा, उतने दिन का वेतन ठेकेदार या कंपनी को देना पड़ेगा। इसलिए भी कंपनी व ठेकेदार वापस लौटने वाले श्रमिकों की जानकारी विभाग को नहीं देना चाहते हैं।