scriptउपाश्रय में घुसे युवक ने जैन साध्वी की चद्दर खिंची ! | Sadhvi tampered, anger in Jain Sangh | Patrika News

उपाश्रय में घुसे युवक ने जैन साध्वी की चद्दर खिंची !

locationसूरतPublished: Nov 11, 2018 11:19:40 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– साध्वी से छेड़छाड़, जैन संघ में रोष – पुलिस ने कार्रवाई में बरती कोताही

patrika

उपाश्रय में घुसे युवक ने जैन साध्वी चद्दर खिंची !

सूरत. गोपीपुरा क्षेत्र के एक जैन उपाश्रय में साध्वी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में उपाश्रय में घुसे युवक की करतूत को लेकर पुलिस द्वारा तुंरत कार्रवाई नहीं करने से नाराज समाज के लोगों ने रविवार को मीडिया के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। जिसके बाद तुंरत हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार गोपीपुरा के उपाश्रय में यह घटना गुरुवार रात में हुई। रात में जब उपाश्रय के हॉल में साध्वियां सो रही थी। मध्यरात्रि करीब बारह बजे एक अज्ञात युवक उपाश्रय में दाखिल हुआ। घुटनों के बल बैठे युवक ने साध्वी पैरों को छुआ और ओढ़ा हुआ कपड़ा खींचा। साध्वी ने जागने पर शोर मचाया तो अंधेरे का फायदा उठा कर युवक वहां से भाग निकला। शोर होने पर अन्य साधु साध्वियां भी एकत्र हो गए। उन्होंने निकट में रह रहे जैन समुदाय के लोगो को इस बारे में बताया। अगले दिन ट्रस्ट के लोग एकत्र हुए और घटना की शिकायत लेकर अठवालाइन्स पुलिस थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कथिततौर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। इस घटना से नाराज जैन संघ के लोग रविवार को दोपहर गोपीपुरा स्थित उपाश्रय पर एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस की इस रवैये के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए। विरोध जताया। लोगो के रोष के बीच अठवालाइन्स पुलिस भी तुंरत हरकत में आ गई। रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में जैन संघ के ट्रस्टी अडाजण शंखेश्वर कॉम्प्लेक्स निवासी आसित गांधी की प्राथमिकी के आधार पर २३-२५ वर्ष के अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पहले भी हुई है इस तरह की घटनाए


वहीं उपाश्रय के ट्रस्ट से जुड़े लोगो ने बताया कि क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्व सक्रिय है जो समय समय पर जैन साधु साध्वियों को परेशान करते रहते है। पहले भी साधु-साध्वियों को विभिन्न तरिकों से परेशान करने की दर्जनों को घटनाएं हो चुकी हैै। लेकिन इस असमाजिक तत्वों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके होसले बुलंद है। यह लोग समय समय पर इस तरह की हरकतें करते है।

इनका कहना


घटना के अगले दिन शिकायत लेकर जैन समाज के लोग आए थे। उन्होंने लिखित शिकायत दी थी। जिसको लेकर मौके पर भी छानबिन की गई थी। लेकिन इस घटना को लेकर लोगो ने मीटिंग के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाने के संबंध में बताया था। इसलिए उस वक्त प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। घटना के वक्त अंधेरा होने के कारण आरोपित युवक के हुलिए की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इलाके के सीसी टीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

– एसबी भरवाड़ (थानाप्रभारी, अठवालाइन्स )

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो