scriptपुष्करणा समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न | Pushkarna Samaj celebrates get togather | Patrika News
सूरत

पुष्करणा समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

वलसाड़ जिले व दानह से शामिल हुए लोग

सूरतSep 25, 2018 / 01:37 pm

Dinesh M Trivedi

patrika

पुष्करणा समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

वापी. पुष्करणा सेवा समिति (वलसाड जिला व दमण, दानह) का प्रथम स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को होटल रॉयल शेल्टर सभागार में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अग्रणी पुंडरीक दयाल बोहरा, राजेन्द्र थानवी, राम जोशी, नटवर व्यास सहित पदाधिकारियों ने मां उष्ट्रवाहिनी की फोटो के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के प्रमुख लक्ष्मण पुरोहित ने स्वागत भाषण करते हुए संस्था के गठन पर प्रकाश डाला व समाज द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों से जुडऩे का आह्वान किया।

अर्चना पुरोहित, शालिनी जोशी, सरोज जोशी व रेवाजी पुरोहित ने सामूहिक गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद समाज के गायक डॉ. अनिरुद्ध व्यास व प्रीति बोहरा ने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। अश्विनी व विनोद व्यास की जोड़ी द्वारा प्रस्तुत गीतों को भी सभी ने सराहा। सचिव मयंक जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गणेश महोत्सव मे पुलिस की मददगार बनी पुलिस समन्वय टीम
विभाग ने कार्य को सराहा
वापी. गणेश महोत्सव के दौरान पुलिस की मदद करने वाली पुलिस समन्वय टीम की पुलिस विभाग ने सराहना की है। पुलिस उपाधीक्षक एसबी कुंपावत ने पुलिस समन्वय टीम को इस संबंध प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि गणपति महोत्सव में पुलिस समन्वय टीम की पुरुष व महिला विंग ने दमण-गंगा नदी घाट पर विसर्जन को सुचारु रुप से संपन्न करवाया गया। पुलिस समन्वय टीम ने लोगों को नदी में जाने से रोकने, मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन और घाट पर व्यस्था बनाए रखने का काम किया। इससे पुलिस को राहत मिली। रविवार को भी गणेश महोत्सव की पूर्णाहुति पर शहर में कई जगहों पर बड़े-बड़े मंडलों ने विसर्जन यात्रा निकाली थी। इस दौरान भी पुलिस समन्वय टीम ने देर रात तक पुलिस के साथ सहयोग कर यात्रा संपन्न करवाई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक से लेकर पीआई भी मौजूद रहे। बताया गया है कि गणपति महोत्सव के दौरान दमण-गंगा नदी में 2250 गणपति प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन में पुलिस समन्वय टीम ने सहयोग दिया।

Home / Surat / पुष्करणा समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो