script

हफ्ता वसूली के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Sep 20, 2018 08:45:18 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है आरोपी केतन पटेलकार पर गृह मंत्रालय का फर्जी स्टीकर चिपकाने को लेकर भी मामला दर्ज

patrika

केतन पटेल

दमण. दमण पुलिस ने दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल को एक कम्पनी से हफ्ता वसूली के मामले में मुम्बई से गिरफ्तार किया है। पटेल पर कंपनी से प्रतिमाह 7 लाख रुपए का हफ्ता लेने का आरोप है। पटेल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीआइजी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल के खिलाफ 11 सितम्बर को वेलनोन पॉलिस्टर लिमिटेड दमण ने एफआइआर दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया कि केतन पटेल 5 लाख रुपए का चैक जागृति वाटर सप्लाई के नाम पर लेता था, जबकि वाटर सप्लाई नहीं की जाती थी। साथ ही वह 2 लाख रुपए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर लेता था। यह मामला जून 2017 से चला आ रहा है। पुलिस इस मामले में 12 सितम्बर को केतन पटेल के घर गई थी। केतन पटेल के घर पर नहीं मिलने पर नोटिस चिपकाकर 14 सितम्बर को थाने में हाजिर होने को कहा गया, लेकिन पटेल हाजिर नहीं हुआ।
patrika
 

मुम्बई में रहकर बदल रहा था ठिकाने
पुलिस को जानकारी मिली कि केतन पटेल मुम्बई में रहकर अपने ठिकाने बदल रहा है। पुलिस ने पीएसआइ धनजी, कांस्टेबल भूषण मांगेला, सेन्डिल और एक होमगार्ड की टीम को मुम्बई भेजा। मुम्बई पुलिस के सहयोग से केतन पटेल को मुंबई के नरीमन प्वॉइंट विस्तार से गिरफ्तार किया गया। केतन पटेल को मोटी दमण जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
डीआइजी ने बताया कि एक और मामला है, जिसमें केतन पटेल ने अपने वाहनों पर गृह मंत्रालय के सुरक्षा स्टीकर का उपयोग किया। केतन पटेल के घर पर एक कार पर गृह मंत्रालय का स्टीकर लगा था, जो परमिन्दर ङ्क्षसह मार्शल सिक्यूरिटी के नाम पर थी और दमण में किसी भंडारी को उस कार का प्रभारी बनाया गया था। भंडारी ने धारा 164 में बयान दिया कि स्टीकर लगी कार का उपयोग केतन पटेल और उसके लोग करते थे। पुलिस इस मामले में भी कार्रवाई कर रही है।
आम आरोपी की तरह लॉकअप में रखा
दमण पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया कि केतन पटेल को किसी प्रकार की वीआइपी सुविधा नहीं दी गई। उसे आम आरोपी की तरह पुलिस लॉकअप में रखा गया।

ट्रेंडिंग वीडियो