scriptचित्र उकेर कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश | Picture of Energy Conservation | Patrika News

चित्र उकेर कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

locationसूरतPublished: Nov 14, 2018 10:45:09 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजितविजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

patrika

चित्र उकेर कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश


दमण. पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से दमण दीव प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कोली पटेल समाज के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से चयनित 50 प्रतियोगियों के बीच मुकाबला हुआ। ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा दमण के 120 स्कूलों के बीच स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता हुई। उसके पश्चात दो-दो चयनित विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता रखी गई। प्रदेश स्तर पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थी शामिल हुए। शाम को श्रेष्ठ चित्र बनाने वालों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक चिमन पटेल और मणीलाल पटेल उपस्थित थे। उनके साथ पावर ग्रिड कारपोरेशन महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार और ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नामित नोडल अधिकारी उपस्थित थे। ग्रुप ए में छाया नरेन्द्र जादव प्रथम, रॉकी कुमार वर्मा को दूसरा स्थान तथा रुद विजय पटेल को तीसरा पुरस्कार मिला है। कक्षा 7 से 9 ग्रुप बी में प्राची ईश्वरलाल प्रथम, अनु महेशप्रसाद दूसरा और अमन सत्येन्द्र ङ्क्षसह को तीसरा पुरस्कार मिला है। प्रथम को 20 हजार और द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ 10 अगले विजेताओं को 5 हजार रुपयों का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। 100 बच्चों को स्मृति चिन्ह और एलइडी बल्ब दिए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर विजेताओं को 12 दिसम्बर 2018 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
patrika
चित्रकला स्पर्धा आयोजित
दमण बाल भवन एवं जिला पंचायत द्वारा विश्व शौचालय दिवस पर चित्रकला आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विविध शालाओं एवं कॉलेजों के 25 छात्रों ने हिस्सा लिया। चित्रकला का विषय स्वच्छ भारत था। इस पर छात्रों ने बखूबी चित्र बनाए। इसके पश्चात बाल भवन द्वारा बाल दिवस पर केक भी काटा गया और बच्चों ने आनंद मनाया।
patrika
 

बाल दिवस पर शैक्षणिक सामग्री वितरित
दमण. बाल दिवस पर नंदघर आंगनवाड़ी के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। समेकित बाल संरक्षण योजना समाज कल्याण विभाग, बाल सुरक्षा समिती द्वारा नंदघर के बच्चों को पानी की बोतल, लंच बॉक्स, नोटबुक का वितरण किया गया। प्रोग्राम के प्रबंधक संजीव कुमार पंड्या ने बताया कि बाल दिवस पर आमलिया स्थित नंदघर में 32 बच्चों को यह सामग्री वितरित की गई है। कुल 418 बच्चों को यह सामग्री दी जाएगी। इसका वितरण सीएसआर के तहत विभिन्न कंपनी के सहयोग से किया गया है। बच्चों का आंगनवाड़ी की ओर आकर्षण बढ़े, इसी उद्देश्य से वितरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो