scriptPICS : यातायात से राहत के लिए फिर से बनेंगे ६७ जंक्शन | Patrika News
सूरत

PICS : यातायात से राहत के लिए फिर से बनेंगे ६७ जंक्शन

3 Photos
5 years ago
1/3

ट्रैफिक जाम से जहां व्यक्ति की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, ईंधन की बर्बादी भी होती है। कार्बन जलने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। इससे निजात के लिए मनपा प्रशासन की कोशिश है कि शहर में लोग अवरोध में न फंसें और ट्रैफिक जंक्शन पर भी वाहन आसानी से चलें।

2/3

मनपा ने सर्वे कराया तो पता चला कि शहर के आइलैंड सर्किल और ट्रैफिक जंक्शन इसकी बड़ी वजह साबित हो रहे हैं। इससे निजात के लिए मनपा प्रशासन ने शहर के ७५ ट्रैफिक जंक्शन की रिमॉडलिंग करने का निर्णय किया।

3/3

इनमें से ६७ जंक्शन का चुनाव किया गया, जिन्हें रिडिजाइन किया जाएगा। इसकी शुरुआत अठवा और स्टार बाजार समेत छह जंक्शन से होगी। इनकी डिजाइन पर काम पूरा हो चुका है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.