script

संघ प्रदेश दानह में 48 जगह लगेंगे नए पेट्रोल पंप

locationसूरतPublished: Dec 09, 2018 06:34:41 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

पेट्रोलियम पदार्थो की आपूति होगी सुलभ

patrika

संघ प्रदेश दानह में 48 जगह लगेंगे नए पेट्रोल पंप


सिलवासा. प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति सुलभ करने के लिए कंपनियों ने 48 नए लोकेशन टे्रस किए है। इन लोकशनों पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फ्यूल स्टेशन के लिए आवेदन मांगे हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन ऑनलाइन स्वीकार्य हैं। प्रदेश में टैक्स राहत के कारण अन्य राज्यों से ईंधन सस्ता मिलता है। इसके चलते हाइवे नंबर आठ से बड़ी संख्या में वाहन ईंधन के लिए दानह के विभिन्न स्टेशनों पर आते हैं। इससे वाहन चालकों को ईंधन के लिए इंतजार करना पड़ता है। नए स्टेशन खुल जाने से परेशानियां कम हो जाएगी। उल्लेख है कि सिलवासा नगर परिषद में एक फ्यूल स्टेशन है, जिससे वाहन चालकों की दिनभर कतार लगी रहती है।
यातायात पुलिस ने की वाहनों की जांच
सिलवासा. सडक़ों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस दंडित कर रही है। पुलिस ने शहर के आठ पॉइंट तथा नरोली, दादरा, मसाट, रखोली और खानवेल में सडक़ नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कमर कस ली है। यातयात पुलिस निरीक्षक नरेश पटेल ने बताया कि हेलमेट की अनेदखी से दो पहिए वाहन चालक सडक़ दुर्घटना के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। कई चालक बिना लाइसेंस व याातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सडक़ नियमों को पालन आवश्यक हैं। नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए यातायात पुलिस के दो दर्जन जवानों को विभिन्न पॉइंटों पर लगाया है। चार पॉइंटोंं पर महिला पुलिस की सेवा ली जा रही है। नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस विभाग को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है। जांच के दौरान पुलिस ने 16 कार में रंगीन फिल्म हटाई एवं 171 चालान काटे।
फोटो-वाहनों की जांच करती पुलिस
परशुराम चौक की मांग
सिलवासा. ब्राह्मण सेवा समिति ने शहर में किसी भी जगह भगवान परशुराम के नाम चौक बनाने की मांग की है। समिति ने सिलवासा नगर परिषद के मुख्य अधिकारी मोहित मिश्रा को लिखे पत्र में कहा कि परशुराम महान संत और अवतारी थे। उनका नाम धर्म और अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। शहर में किसी भी चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम किया जा सकता है।
प्रशासक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
दमण. संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल व अन्य अधिकारियों ने शनिवार शाम शहर व आसपास में जारी विकासकार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पटेल के साथ स्वास्थ्य सचिव एसएस यादव, कलक्टर संदीपकुमार, मुख्य वन अधिकारी रविचन्द्रन व अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासक व अन्य ने भीमपोर से कडैया के बीच निर्मित गटरलाइन, सडक़ चौड़ीकरण, देवका से छपली शेरी तक सडक़, ढोलर से बामणपूजा के बीच सडक़ निर्माण आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

ट्रेंडिंग वीडियो